फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गुस्साए आचरेकर ने सचिन को जड़ा थप्पड़, तो तेंदुलकर ने किया ऐसा काम कि विश्वास नहीं करेंगे आप

Thu, 03 Jan 2019 04:53 PM IST
Anupam Prasun स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रमाकांत आचरेकर
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। आचरेकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। बता दें कि यह वही मैदान है जहां आचरेकर ने सचिन तेंदुलकर के अलावा विनोद कांबली, अजीत अगरकर, प्रवीण आमरे जैसे दिग्गजों को क्रिकेट के गुर सिखाए।
 

सचिन तेंदुलकर का अपने गुरु रमाकांत आचरेकर से बेहद गहरा था। गुरु आचरेकर के बारे में बताया जाता है कि वह बेहद सख्त किस्म के इंसान थे। सख्त भी इतने कि यदि को शिष्य अच्छा भी खेल तो वह उस पर खुसी बड़ी मुश्किल से जाहिर करते थे। वह परिश्रम और अनुशासन के सख्त पाबंद थे।
विज्ञापन

2 of 6
ramakant Achrekar
ऐसा कहा जाता है कि सचिन तेंदुलकर बचपन में बेहद शरारती थे। 11 साल की उम्र में सचिन बड़े भाई अजीत तेंदुलकर उन्हें रमाकांत आचरेकर के पास कोचिंग के लिए लेकर गए। सचिन उस वक्त बेहद काफी अनुशासनहीन थे। हालांकि कोच के एक थप्पड़ से सचिन की जिंदगी में ऐसा परिवर्तन आया कि आगे चलकर दुनिया ने उन्हें सबसे महान बल्लेबाज के रूप में जाना।
 
विज्ञापन

3 of 6
रमाकांत आचरेकर
सचिन ने एक बार बताया था कि स्कूल के दिनों में वह जूनियर टीम से खेलते थे। उस दौरान एक बार सीनियर टीम वानखेडे स्टेडियम (मुंबई) में हैरिस शील्ड का फाइनल खेल रही थी। तभी गुरु आचरेकर ने सचिन के लिए प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया। उन्होंने सचिन को स्कूल के बाद वहां आने के लिए कहा।

4 of 6
रमाकांत आचरेकर
आचरेकर ने सचिन से कहा, 'मैंने उस टीम के कप्तान से बात की है, तुम्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है।' सचिन ने बताया कि वह प्रैक्टिस मैच की बजाय वानखेडे स्टेडियम में मैच देखने जा पहुंचे। सचिन वहां अपने स्कूल की सीनियर टीम को चीयर कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar
मैच के बाद मैंने आचरेकर सर को देखते ही उन्हें नमस्ते किया। इसके बाद अचानक सर ने मुझसे पूछा कि आज तुमने कितने रन बनाए? मैंने कहा-सर,  मैं सीनियर टीम को चीयर करने के लिए यहां आया हूं। मैं प्रैक्टिस मैच में गया ही नहीं। यह सुनते ही, गुरु आचरेकर तेंदुलकर को थप्पड़ लगा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar
उन्होंने सचिन से कहा कि तुम यहां दूसरों के लिए ताली बजा रहे हो और मैं चाहता हूं कि लोग तुम्हारे लिए तालिया बजाएं। आचरेकर का थप्पड़ सचिन के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। इस थप्पड़ के बाद मानो सचिन की पूरी जिंदगी ही बदल गई। आचरेकर सर का एक-एक शब्द महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज तक नहीं भूल पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें