फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: रजत पाटीदार का एक रन छह हजार का तो शाहरुख सबसे महंगे, देखें इस सीजन के सस्ते-महंगे बल्लेबाज

Tue, 31 May 2022 12:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रजत पाटीदार आईपीएल 2022 के सबसे सस्ते बल्लेबाज रहे। उनके एक रन की कीमत लगभग छह हजार रही। वहीं शाहरुख खान इस सीजन के सबसे महंगे बल्लेबाज रहे। शाहरुख का एक रन पंजाब किंग्स को लगभग आठ लाख का रहा। 
 
विज्ञापन
1 of 12
आईपीएल 2022 में मयंक और रोहित का एक रन भी लाखों का रहा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने रन बनाने के कई रिकॉर्ड तोड़, लेकिन विराट कोहली को पीछे नहीं छोड़ पाए। उन्होंने जमकर रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन अपनी टीम को खिताब नहीं जिता सके। उनके अलावा भी कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। हालांकि, मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान के लिए यह सीजन  बेहद खराब रहा और ये दोनों कुछ खास नहीं कर पाए। शाहरुख खान का एक रन तो लगभग आठ लाख का रहा। यहां हम इस सीजन के सबसे सस्ते और महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 

आईपीएल 2022 में सबसे महंगा रन शाहरुख खान का
विज्ञापन

1. शाहरुख खान 

2 of 12
शाहरुख खान - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख खान इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके एक रन की कीमत 7.69 लाख रही। पंजाब की टीम ने उन्हें मेगा ऑक्शन में नौ करोड़ की कीमत पर खरीदा था, लेकिन शाहरुख उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इस सीजन उनके बल्ले से सिर्फ 117 रन निकले। इसके बाद उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। अगले सीजन में शाहरुख को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। 
विज्ञापन

2. मयंक अग्रवाल 

3 of 12
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए भी यह सीजन भूलने वाला रहा। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ की मोटी रकम देकर रिटेन किया था। बाद में उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई। कप्तान बनने के बाद मयंक दबाव में आ गए। बाद में उन्होंने ओपनिंग छोड़ मध्यक्रम में खेलने का फैसला किया और यहां भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने इस सीजन सिर्फ 196 रन बनाए। पंजाब किंग्स को उनका एक रन 7.14 लाख का पड़ा। 

3. केन विलियम्सन

4 of 12
केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन के लिए भी यह सीजन बेहद खराब रहा। विलियम्सन को हैदराबाद की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले 14 करोड़ देकर रिटेन किया था। वो पिछले सीजन भी टीम के कप्तान थे और इस सीजन भी उनका कप्तान बने रहना तय था। हालांकि, विलियम्सन इस सीजन बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं कर सके। उन्होंने इस सीजन 216 रन बनाए। उनका एक रन 6.48 लाख का रहा। 
विज्ञापन

4. रोहित शर्मा 

5 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा। टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद रोहित की बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। इस सीजन वो कोई अर्धशतक नहीं लगा सके। 14 मैचों में रोहित के बल्ले से 268 रन निकले, जबकि मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16 करोड़ देकर रिटेन किया था। मुंबई को इस सीजन रोहित का एक रन 5.97 लाख का पड़ा।
विज्ञापन

5. क्रुणाल पांड्या

6 of 12
क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने क्रुणाल पांड्या को मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था, लेकिन क्रुणाल ने अपनी टीम को निराश किया। वो गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पाए और उनका बल्ला भी खामोश ही रहा। कप्तान राहुल ने उनसे ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं कराई, लेकिन बल्ले के साथ उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। इस सीजन क्रुणाल का एक रन 5.43 लाख का रहा। 
विज्ञापन

आईपीएल 2022 में सबसे सस्ता रन रजत पाटीदार का

7 of 12
रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का एक रन बहुत सस्ता रहा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में रजत पाटीदार का एक रन 10 हजार से भी कम का रहा। इन दोनों के अलावा आयुष बदोनी  और साई सुदर्शन ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। आने वाले समय में सभी की निगाहें इन खिलाड़ियों पर रहेंगी। 

1. रजत पाटीदार

8 of 12
रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने रजत पाटीदार को नहीं खरीदा था। आईपीएल के समय में रजत घर पर बैठे हुए थे और अपनी शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बीच सीजन में आरसीबी की टीम ने रजत को बुलाया और वो शादी छोड़कर आ गए। इसके बाद रजत ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले क्वालीफायर में शतक लगाने के साथ ही इस सीजन में 333 रन बना दिए। आरसीबी ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। इस सीजन रजत का एक रन 6 हजार का रहा। 

2. जितेश शर्मा 

9 of 12
जितेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन जितेश शर्मा ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। घरेलू क्रिकेट में कमाल करने वाले इस विस्फोटक खिलाड़ी को पंजाब की टीम ने 20 लाख देकर अपने साथ जोड़ा था और जितेश ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने इस सीजन 234 रन बनाए। उनके एक रन की कीमत लगभग आठ हजार रही। 

3. आयुष बदोनी 

10 of 12
आयुष बदोनी - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 लाख की कीमत पर खरीदा था। पहले ही मैच में बदोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। हालांकि, बाद में बदोनी का फॉर्म खराब हुआ और उनको टीम से भी बाहर कर दिया गया, लेकिन अगले सीजन में सभी की नजरें उन पर रहेंगी। इस सीजन बदोनी ने 161 रन बनाए और उनके एक रन की कीमत 12 हजार रही। 

4. साई सुदर्शन

11 of 12
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, वो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्हें लगातार मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इस सीजन सुदर्शन ने अपनी पहचान बनाई। उन्होंने गुजरात के लिए 145 रन बनाए। मेगा ऑक्शन में उन्हें 20 लाख पर खरीदा गया था। उनके एक रन की कीमत 13 हजार रही। 
विज्ञापन

5. भानुका राजपक्षे 

12 of 12
भानुका राजपक्षे - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के लिए शुरुआती मैचों में भानुका राजपक्षे ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। राजपक्षे ने इस टीम के लिए कुल 206 रन बनाए। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और वापसी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बावजूद राजपक्षे ने पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। पंजाब ने उन्हें 50 लाख में खरीदा था और उनके एक रन की कीमत 24 हजार थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें