फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: शानदार पारी खेलने के बावजूद रियान ने खुद को ठहाराया हार का दोषी, अपनी शैली को जिम्मेदार माना

Sun, 04 May 2025 09:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रियान ने इस मैच में 95 रनों की पारी खेली जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन रियान ने हार के बाद खुद की शैली पर सवाल खड़े किए और हार के लिए इसे दोषी ठहराया।
विज्ञापन
1 of 4
रियान पराग और अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स को कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के बावजूद कोलकाता नाइट राइटर्ड (केकेआर) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रियान ने इस मैच में 95 रनों की पारी खेली जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन रियान ने हार के बाद खुद की शैली पर सवाल खड़े किए और हार के लिए इसे दोषी ठहराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान बनाम केकेआर - फोटो : IPL/BCCI
रोमांचक रहा मुकाबला 
केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। रियान ने इस दौरान मोईन अली के ओवर पर लगातार पांच छक्के लगाए। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर तोड़ा जो 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद हर्षित ने रियान को भी अपना शिकार बनाया। रियान शतक पूरा नहीं कर सके और 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RR: रियान पराग ने टी20 का बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, मोईन ने डाला आईपीएल 2025 का दूसरा महंगा ओवर
विज्ञापन

3 of 4
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान बोले - अंत तक टिकने की योजना बनाई थी 
मैच के बाद रियान इस हार से निराश नजर आए। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ अपना विकेट गंवाने से दुखी था। मैं आखिरी दो ओवर तक टिकने की योजना बना रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं 18वें ओवर में आउट हो गया। हम 16वें और 17वें ओवर में ज्यादा रन नहीं बना पाए, यह मेरी तरफ से एक गलती थी। मुझे इस मैच को पूरा करना चाहिए था। जब तक मैं आउट नहीं हुआ, तब तक मैंने अच्छी बल्लेबाजी की। हारे हुए कप्तान के तौर पर साक्षात्कार देने में अच्छा नहीं लगता है और मैं यह सोच रहा था। 
विज्ञापन

4 of 4
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान का सफर पहले ही हो चुका समाप्त 
राजस्थान के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं था क्योंकि टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। पहले ही अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो चुकी राजस्थान की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। राजस्थान ने 12 मैचों में तीन में जीत दर्ज की और उसे नौ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस जीत से केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत बनी हुई है। केकेआर के 11 मैचों में पांच जीत, पांच हार और एक बेनतीजा के साथ 11 अंक हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें