श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वन-डे और टी20 टीम में शामिल नहीं किए गए सुरेश रैना ने खुलासा किया है कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए उनके परिवार ने काफी प्रोत्साहित किया है। रैना ने अक्टूबर 2015 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच खेला था और इसके बाद से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका मिला था।
विज्ञापन
2 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : getty
बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना का मानना है कि अभी उनमें चार से पांच साल की क्रिकेट बची है। 15 महीने की ग्रेसिया के पिता रैना ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा भी किया है। वो क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके घर लौटना चाहते हैं, जहां उनकी पत्नी और बेटी इंतजार कर रही हो। इसके साथ ही रैना ने इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप पर अपनी नजरें जमा रखी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : getty
रैना के हवाले से विज्डन इंडिया ने कहा, 'मैं इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप में खेल रहा हूं। फाइनल मैच है। भारत या तो ऑस्ट्रेलिया या फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा है और मैंने विजयी शॉट के रूप में चौका जड़ा है। मेरी बेटी ग्रेसिया स्टैंड्स में तालियां बजा रही है। तिरंगा फहरा रहा है। सभी मुझे चीयर कर रहे हैं। यही मैं चाहता हूं। मैं ऐसा ही सपना देखता हूं।'
4 of 5
suresh raina
- फोटो : twitter
30 वर्षीय रैना ने आगे कहा, 'मुझे ज्यादा गंभीर होने की जरुरत है ताकि अपनी बेटी का भविष्य अच्छा बना सकूं। मैंने अपनी पत्नी को कहा है, ये मैं हूं। मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं। मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मुझे अपने देश के लिए खेलने से भी बहुत प्यार है। मुझे पता है कि मेरे अंदर अभी चार-पांच साल की क्रिकेट बाकी है। मेरी पत्नी ने कहा कि मैंने जो भी फैसला किया है, उसमें वो मेरे साथ हैं।'
अपनी फिटनेस पर बहुत काम करने के बावजूद भी सुरेश रैना बैंगलोर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में 'यो-यो' टेस्ट पास नहीं कर सकी। वो टीम से बाहर होने पर निराश जरुर हुए होंगे। मगर ऐसे बयान से लगता है कि रैना कड़ी मेहनत करके भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने की हरसंभव कोशिश करेंगे।