फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट पर मौसम की मार, रांची में आज भी हो सकती है बारिश

Sun, 20 Oct 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रांची क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बार फिर से बारिश विलेन बनती नजर आ रही है। पहले दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म होने के बाद दूसरे दिन का भी हाल भी कुछ ऐसा ही होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी रांची में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
बता दें कि रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबारने के बाद रोहित शर्मा और रहाणे ने नाबाद शतकीय साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ले गए।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि पहले दिन खराब रौशनी और मौसम के कारण मैच को तय समय से पहले ही रोकना पड़ा और दिन का खेल खत्म कर दिया गया। इससे पहले रोहित शर्मा ने जहां सीरीज का अपना तीसरा शतक लगाया वहीं रहाणे भी 83 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि रांची में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहने की संभावना है और बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में जहां क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लग सकती है वहीं टीम इंडिया के इरादे पर भी पानी फिर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें