फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने पर छिड़ा विवाद, नाराज फैंस कराची में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2019 06:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media
सरफराज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। एक तरफ क्रिकेट फैंस ने इसको लेकर सरफराज के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी विवादों के घेरे में आ चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
sarfaraz ahmed
पाकिस्तान को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले सरफराज अहमद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दौरे के लिए टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। नए कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने उनकी जगह अजहर अली को टेस्ट और बाबर आजम को टी-20 की कप्तानी सौंपी है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज को टीम से भी बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : ट्विटर
कप्तानी से हटाने की बाद पीसीबी के सूत्रों ने कहा कि सरफराज को खुद पद छोड़ने के लिए कहा गया था लेकिन सरफराज ने इससे इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें टेस्ट और टी-20 की टीम से हटाने का फैसला किया गया। 

4 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : social Media
दरअसल विश्व कप में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वो सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी, उसके बाद हाल ही में घरेलू जमीन पर श्रीलंका की युवा टीम से 3-0 से टी-20 सीरीज हारने के बाद सरफराज की काफी आलोचना हुई थी, यहां तक की उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पीसीबी के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो चुका है और सरफराज के पक्ष में क्रिकेट फैंस ने कराची में अपना विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यह प्रदर्शन रविवार, 20 अक्तूबर को कराची के फ्रेरे हॉल में होगा। फैंस ने अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए #WeStandWithSarfaraz के तहत सोशल मीडिया पर मुहीम भी छेड़ दी है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें