फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ के इन सात खास तरीकों से दी जा सकती है कोरोना को मात, वायरल हुई पोस्ट

Wed, 18 Mar 2020 03:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में लगातार अपने पैर पसार रहे कोरोनावायरस ने भयानक रूप ले लिया है। चीन के वुहान से फैली इस महामारी ने सिर्फ दो महीने के अंदर ही करीब आठ हजार लोगों की जान ले ली है तो वहीं प्रभावितों की संख्या दो लाख पहुंचने वाली है।



150 से अधिक देशों में फैल चुके इस वायरस को रोकने के लिए फिलहाल किसी भी तरह का टीका उपलब्ध नहीं है और सिर्फ अहतियात बरतने की बात की जा रही है। विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने इससे बचने के लिए लोगों को कई दिशानिर्देश भी दिए हैं और सावधानी बरतते के लिए कहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने तरीके से जागरूकता फैलाने में लगे हुए हैं। फिलहाल ऐसी ही एक पोस्ट लगातार वायरल हो रही है और लोग इसकी तारीफ़ भी कर रहे हैं।

ट्विटर पर सागर नाम के एक यूजर ने एक लंबी पोस्ट की मदद से बताया कि कैसे राहुल द्रविड़ के तरीकों को अपनाकर कोरोना से लड़ा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं उस पोस्ट और तरीके के बारे में।
 

 
विज्ञापन

2 of 8
राहुल द्रविड़
पहला तरीका: 
'खतरे से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उससे दूरी बनाएं।'



इसमें द्रविड़ की फोटो लगाई गई है जिसमें वे बाहर की गेंद को छेड़ने की जगह आराम से जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : SELF
दूसरा तरीका:
'साफ और सुरक्षित हाथ होना बहुत जरूरी है।'



यहां पर द्रविड़ को डाईव लगाकर कैच पकड़ते दिखाया गया है।

4 of 8
लक्ष्मण-द्रविड़ - फोटो : social Media
तीसरा तरीका:
'घबराइए नहीं, आप धैर्य के साथ बुरी परिस्थितियों से निपट सकते हैं।' 



इस तस्वीर में द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की जोड़ी को दिखाया गया है, जिसने कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में जजीत दिलाया था। 
विज्ञापन

5 of 8
राहुल द्रविड़
चौथा तरीका:
'मुश्किल वक्त नहीं सख्त लोग आखिरी तक खड़े रहते हैं।'



इस तस्वीर में द्रविड़ की उस पारी को दर्शाया गया है जिसमें वे सलामी बल्लेबाजी करने उतरे थे और पूरी टीम के आउट हो जाने के बावजूद आखिरी तक दूसरी छोर पर टिके रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर
पांचवां तरीका:
'जरूरत पड़ने पर अलग जगह से काम करने के लिए तैयार रहें।'



यहां पर द्रविड़ की उस उस तस्वीर को दिखाया गया है जब वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम के हित में विकेटकीपिंग करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
राहुल द्रविड़
छठा तरीका:
'किसी की निजी उपलब्धि की चिंता किए बिना, अपने टीम के सदस्यों को उस समय से वापस बुलाएं जब आपको लगता है कि समय सही है।'



इस तस्वीर में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के उस टेस्ट मैच को दिखाया गया है जिसमें राहुल द्रविड़ द्वारा पारी घोषित करने की वजह से सचिन तेंदुलकर अपने दोहरे शतक से चूक गए थे। हालांकि मैच को भारत ने एक पारी और 52 रन से जीता था।
विज्ञापन

8 of 8
राहुल द्रविड़
सातवां तरीका:
'जब आप इस कला में महारत हासिल कर लें तो दूसरों को सिखाएं।'



इस तस्वीर में राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में हैं, उनकी कोचिंग में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था जिसके लिए द्रविड़ को श्रेय दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें