फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने भावुक संदेश में ये क्या बोल गए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़

Fri, 22 Dec 2017 11:46 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रवीड़ - फोटो : ndtv
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने हाल ही में अपने क्रिकेट करियर को लेकर बेहद ही भावुक संदेश दिया है। दरअसल, राहुल द्रविड़ ने हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए जिंदगी में सफलता और असफलता को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty Images
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे राहुल द्रविड़ ने अपनी निजी राय रखते हुए कहा कि हमारे समय की बात की जाए तो एक अर्धशतकीय पारी किसी भी बल्लेबाज के लिए हमेशा से अच्छा स्कोर माना गया है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मैंने 604 पारियां खेली हैं, जिसमें मैंने 410 पारियों में 50 से ऊपर रन नहीं बनाये। मैं अपने क्रिकेट करियर में सफल होने के मुकाबले कई बार असफल हुआ हूँ। मैंने सफलता से ज्यादा असफलता का सामना किया है और इसलिए मैं असफलताओं के मुद्दे पर ज्यादा बातचीत कर सकता हूँ।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
राहुल द्रविड़ ने अपने साथी खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी पेश किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन की बात करूँ, तो उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 100 शतक लगाए हैं, लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 781 पारियों में 517 बार भी 50 से ऊपर रन नहीं बनाये। उनके जीवन में भी सफलता के मुकाबले असफलता ज्यादा हाथ लगी है। 

4 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
द्रवीड़ ने कहा कि मैंने हमेशा से क्रिकेट महान खिलाड़ियों और दूसरे खेलों के खिलाड़ियों से भी यही सीखा है कि जिंदगी में असफलता के प्रति हमारा बर्ताव कैसा रहता है और ये सभी खिलाड़ी असफलताओं को अच्छे से समझते हैं। द्रवीड़ का यह भावुक संदेश खासकर युवाओं के लिए प्रेरित करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
द्रवीड़ का कहना है कि जीवन में हमें हमेशा असफलता ही ज्यादा हाथ लगती है, जबकि सफलता हमें कभी-कभी प्राप्त होती है। इसलिए हमें हमेशा असफलताओं से सीखना चाहिए और उनसे अच्छे से रू-ब-रू होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें