फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से ठीक पहले खुली टीम इंडिया की आंखे, द्रविड़ भी बोले- जो हुआ अच्छा हुआ

Wed, 20 Mar 2019 06:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul dravid
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को लगता है कि द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिली 2-3 की हार आगामी विश्व कप से पहले विराट कोहली एंड कंपनी के लिए चेतावनी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ind vs aus
विश्व कप के लिए प्रबल दावेदारों में से भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनाए थी, लेकिन टीम मौजूदा विश्व चैम्पियन से अंतिम तीन वन-डे गंवाकर सीरीज गंवा बैठी। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारत के लिये यह 50 ओवर का अंतिम टूर्नामेंट था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rahul dravid
द्रविड़ ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसा दर्शाया जा रहा था कि हम वहां जाएंगे और आसानी से विश्व कप जीत लेंगे। इसलिए जो हुआ अच्छा हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नतीजे ने हमें याद दिलाया कि हमें विश्व कप बहुत अच्छा खेलना होगा।' वह यहां ईएसपीएनक्रिकइंफो के 'सुपरस्टैट्स' को लॉन्च करने के लिए टीम के पूर्व साथी संजय मांजरेकर के साथ आए हुए थे। 
 
 

4 of 5
team india
भारत की मौजूदा अंडर-19 और ए टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, 'एक तरीके से यह अच्छा संतुलन करने वाला कारक रहा। भारत ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसी भी बातें चल रही थीं कि हम वहां जायेंगे और आसानी से विश्व कप जीत लेंगे क्योंकि हम पिछले दो वर्षों से नंबर एक टीम बने हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
उन्होंने कहा, 'लेकिन सीरीज जीतने के बाद मेरे नजरिए में जरा बदलाव नहीं है। मुझे अब भी लगता है कि हम प्रबल दावेदारों में से एक होंगे। लेकिन यह कठिन होगा। यह काफी प्रतिस्पर्धी होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें