फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के सिर सजा CSK की कामयाबी का सेहरा, दिग्गज द्रविड़ भी हुए मुरीद 

Mon, 03 Aug 2020 07:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
धोनी - फोटो : social media
महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार सफलता का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सहजता, उनकी खेल समझ और इसके लिए पीछे किये गये बेहतरीन काम को दिया।
 
विज्ञापन

2 of 8
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के मालिक इंडिया सीमेंट्स के प्रमुख एन श्रीनिवासन भी इससे सहमत थे कि धोनी सहज प्रवृति के व्यक्ति हैं जो टीम बैठकों में हिस्सा लेने या डाटा देखने में भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन

3 of 8
rahul dravid
दोनों ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक वेबीनार में बोल रहे थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार द्रविड़ ने वेबीनार में कहा, 'अगर आप चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की सफलता देखोगे तो उनकी डाटा की पहुंच बहुत अच्छी है, उनके पास पीछे काम करने के लिये लोगों तक पहुंच बहुत अच्छी है और वे जूनियर स्तर पर क्रिकेट टीमें चलाते हैं।'

4 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर
द्रविड़ ने कहा, 'वे प्रतिभा को समझते हैं और इसलिए निश्चित रूप से उनके पास 'स्काउटिंग प्रक्रिया' बहुत अच्छी है। लेकिन उनके पास ऐसा कप्तान भी है जो उनकी प्रवृति को बेहद अच्छी तरह समझता है।' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं धोनी को अच्छी तरह जानता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह बिलकुल नहीं बदला लेकिन मैं जानता हूं कि धोनी डाटा और आकंड़ों पर विश्वास नहीं करता।'
विज्ञापन

5 of 8
csk vs rr
सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है जो मुंबई इंडियंस से एक कम है और टीम 10 सत्र में इसका हिस्सा रही है और हर बार नाकआउट तक पहुंची है। श्रीनिवासन ने कहा कि जब डाटा को काफी अहमियत दी जाती है तब कैसे धोनी की सहजता और फैसलों ने टीम को सफलता दिलायी। 
विज्ञापन

6 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हम डाटा पर निर्भर रहते हैं। आपको उदाहरण दूं तो काफी गेंदबाजी कोच हैं और टी20 मैच में वे हर बल्लेबाज की वीडियो चलाते हैं जिनके खिलाफ उन्हें खेलना होता है और वे देखते हैं कि वे कैसे आउट हुए, उसकी ताकत क्या है और उसकी कमजोरी क्या है।'
विज्ञापन

7 of 8
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'लेकिन एम एस धोनी इसमें हिस्सा नहीं लेता, वह पूरी तरह से सहज व्यक्ति है। गेंदबाजी कोच (मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग इसमें होंगे और हर कोई इसमें होगा, हर कोई राय देगा लेकिन वह उठेगा और चला जाएगा।' 
विज्ञापन

8 of 8
धोनी-एन श्रीनिवासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनिवासन ने कहा, 'उसे यह ठीक लगता है कि वह मैदान पर बल्लेबाज या खिलाड़ी का आकलन कर लेगा। वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति के आकलन के लिए इतना डाटा मौजूद है। इसलिये डाटा और सहजता के बीच लाइन बनाना काफी मुश्किल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें