फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से हारने के बाद द्रविड़ ने किया कुछ ऐसा काम, हर तरफ हो रही है तारीफ 

Tue, 14 Nov 2017 11:51 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
अंडर-19 क्रिकेट के एशिया कप में टीम इंडिया को नेपाल ने हराकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का परिचय दिया है। राहुल द्रविड़‌ अंडर-19 में टीम इं‌डिया के कोच हैं। नेपाल की टीम ने अपने इस प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। इसी तरह टीम इं‌‌डिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भी एक ऐसा काम किया, जिससे आप चौंक जाएंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
राहुल द्रविड़ हमेशा एक सौम्य और नम्र क्रिकेटर रहे हैं। दोस्तों के अलावा उनके विरोधी भी द्रविड़ की इस विशेषता की सराहना करते हैं। अपने इसी स्वभाव को द्रविड़ ने भारत और नेपाल के मैच के बाद एक बार फिर सबको दिखाया। द्रविड़ ने मैच हारने के बाद जीतने वाली नेपाल टीम की प्रशंसा की। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़
द्रविड़ नेपाल टीम के ड्रे‌सिंग रूम में गए और वहां नेपाल के कोच और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनके खेल की खूब प्रशंसा की। राहुल द्रविड़ के ऐसे व्यवहार के बाद नेपाल की टीम का जीत का जश्न दोगुना हो गया।  
 

4 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty
द्रविड़ के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। नेपाल के कोच बिनोद कुमार दास ने भी द्रविड़ की दिल खोलकर सराहना की है। दास ने कहा कि हारने के बाद जिस तरह से विजेता टीम से मिलकर उनको शाबासी देकर द्रविड़ ने सबका दिल जीत लिया है। वास्तव में वह बहुत नम्र इंसान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल द्रविण
द्रविड़ ने मुलाकात के दौरान कहा कि नेपाल की टीम हमसे काफी अच्छा खेली, वह वास्तव में जीत की हकदार थी। नेपाल की टीम में काफी सारी प्रतिभा है। द्रविड़ ने अपनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की भी सराहना की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें