टीम इंडिया की दीवार के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने 'हॉल ऑफ फेम' सम्मान से नवाजा है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें वन-डे से पहले तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्हें यह पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दिया।