श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में स्पिनरों के कार्यभार को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ता 20 अगस्त से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को विश्राम दे सकते हैं। संभावना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी वनडे श्रृंखला से विश्राम दिया जाएगा क्योंकि उनके कार्यभार पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
2 of 6
Ravindra jadeja, Team India
- फोटो : PTI
चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिये कैंडी में हैं जबकि उनके साथी देवांग गांधी भारत ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं। यह दोनों और समिति के तीसरे सदस्य शरणदीप सिंह 13 अगस्त को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
3 of 6
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
जडेजा और अश्विन ने अभी तक उम्मीद के मुताबिक क्रमश: 108.2 और 108.3 ओवर किये हैं तथा 13 और 11 विकेट लिये हैं। जडेजा को जहां तीसरे टेस्ट मैच से निलंबित किया गया है वहीं अश्विन आक्रमण की अगुवाई करेंगे और इस तरह से श्रृंखला में 150 से अधिक ओवर उनके नाम पर जुड़ सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
4 of 6
krunal pandya
- फोटो : pti
युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और कृणाल पंड्या जैसे स्पिनरों को टीम में लिया जा सकता है जबकि सीमित ओवरों के यार्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह का चयन तय है। भारतीय टीम का इस सत्र में काफी व्यस्त कार्यक्रम है और उसे लगातार सीमित ओवरों के मैच खेलने हैं। श्रीलंका के बाद उसे आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भिड़ना है। इसके बाद श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी। नये साल में टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी और फिर श्रीलंका में इंडिपेंडेस कप में हिस्सा लेगी। इसके बाद आईपीएल 2018 शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : SELF
खिलाड़ियों की व्यवस्तता को देखते हुए आगामी वनडे और टी20 श्रृंखलाएं महत्वपूर्ण होंगी। कप्तान विराट कोहली भी अहम मसला है क्योंकि वह कंधे की चोट से उबरकर आईपीएल में खेलने के बाद से वह लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं की नजर उनके व्यस्त कार्यक्रम पर भी रहेगी।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
6 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : twitter
पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे में तत्कालीन कोच अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र और एक दिन पहले पूर्ण अभ्यास सत्र की योजना बनायी थी। रवि शास्त्री भी मानव प्रबंधन के इस फार्मूले को अपनाना चाहते हैं लेकिन उनका तरीका अलग है।
अब टीम टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले पूर्ण अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना होता है तथा मैच से एक दिन पहले सभी गेंदबाजों के लिये वैकल्पिक सत्र होता है और उन बल्लेबाजों को अभ्यास करना होता है जिनकी अंतिम 12 में जगह तय है।