फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल के इस खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी और डीविलियर्स का रिकॉर्ड

Wed, 04 Jan 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और क्विंटन डि कॉक - फोटो : Cricket Country
साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में क्विंटन डि कॉक एक और रिकॉर्ड तोड़कर महेंद्र सिंह धोनी और अपने हमवतन एबी डीविलियर्स से आगे पहुंच गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

24 साल के इस खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी और डीविलियर्स का रिकॉर्ड

2 of 5
क्विंटन डि कॉक
डि कॉक टेस्ट क्रिकेट में पारी के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज डि कॉक ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 21 पारियां खेलीं। डि कॉक ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

24 साल के इस खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी और डीविलियर्स का रिकॉर्ड

3 of 5
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : getty
24 वर्षीय डि कॉक लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी का अहम हिस्सा बने हुए हैं। डि कॉक से पहले सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो थे।

24 साल के इस खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी और डीविलियर्स का रिकॉर्ड

4 of 5
क्विंटन डि कॉक और एबी डीविलियर्स
बेयरस्टो ने 22 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं डीविलियर्स को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 23 पारियों का इंतजार करना पड़ा। श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगाकार ने भी 23 पारियों का सफर तय कर 1000 टेस्ट रन अपने नाम दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 साल के इस खिलाड़ी ने तोड़ा धोनी और डीविलियर्स का रिकॉर्ड

5 of 5
क्विंटन डी कॉक - फोटो : getty
हालांकि भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले 1000 टेस्ट रन बनाने के लिए 32 पारियां खर्च कीं। डि कॉक युवा भी है और विस्फोटक भी और इसी के चलते उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें