फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में दर्शकों पर नेस वाडिया का बड़ा बयान, जानें पंजाब किंग्स के मालिक ने क्या कहा?

Tue, 02 Mar 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने आईपीएल के 14वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों को दर्शकों के बिना खेले जाने की वकालत की है। वाडिया का कहना है कि वो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना के कम मामलों के बाद भी उनकी टीम के घरेलू मैदान मोहाली को टूर्नामेंट के संभावित स्थलों में क्यों नहीं चुना गया है?
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : social media
बीसीसीआई ने इसके लिए दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू और चेन्नई को संभावित स्थलों के रूप में चुना है। बोर्ड ने हालांकि इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं किया है। इस सूची में मुंबई का नाम भी था लेकिन वहां कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद इसके आयोजन की संभावना कम है।
विज्ञापन

3 of 6
नेस वाडिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
वाडिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हमने स्थल चयन के मानदंडों का पता लगाने के लिए बीसीसीआई को लिखा है। हम जानना चाहते है कि उन्होंने हमें क्यों नहीं चुना है। हम पंजाब में खेल होने की उम्मीद कर रहे थे। पंजाब में कोविड-19 से प्रभावितों की संख्या अपेक्षाकृत कम है और मंगलवार को वहां 635 नए मामले दर्ज किए गए। वहां सक्रिय मामलों की संख्या 4853 है।
 

4 of 6
नेस वाडिया - फोटो : social media
उन्होंने चंडीगढ़ में कोविड-19 के 69 नए मामले का हवाला देते हुए कहा, कुछ टीमों को घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा, यह चिंता की बात है। चंडीगढ़ और मोहली में ज्यादा मामले नहीं है, मुझे नहीं पता उन्होंने किस आधार पर स्थलों का चयन किया है।' आईपीएल के पिछले सत्र का आयोजन दुबई में दर्शकों की गैरमौजूदगी में हुआ था लेकिन अब स्थिति में सुधार होने के बाद उम्मीद है कि आगामी सत्र में दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी मौजूदा श्रृंखला को भी दर्शकों की सीमित संख्या में खेला जा रहा है। वाडिया ने हालांकि कहा कि द्विपक्षीय श्रृंखला की तुलना में आईपीएल काफी बड़ा आयोजन है और कम से कम टूर्नामेंट की शुरुआत में सुरक्षा की दृष्टि से दर्शकों से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : @IPL
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शुरू में दर्शकों का नहीं होना बेहतर होगा और फिर लीग के आगे बढ़ने पर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा होनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि एक द्विपक्षीय श्रृंखला की तुलना में आईपीएल आयोजित करना काफी कठिन है। हम चाहते है कि खिलाड़ियों और बायो-बबल के लिए जो सबसे अच्छा और सुरक्षित है उसे अपनाया जाए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें