फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 में हो सकती है पंत की छुट्टी, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Tue, 06 Aug 2019 07:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social Media
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे का शानदार आगाज किया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में विराट सेना ने खेले गए दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। अब आज यानी मंगलवार को टीम गुयाना में सीरीज का अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। इस दौरान क्लीन स्वीप के इरादे से उतरते हुए टीम में कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं और कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। 

ऐसे में आईए जानते हैं टीम इंडिया के आज के प्लेइंग XI के बारे में जो आखिरी मुकाबले में उतर सकती है।  
 
विज्ञापन

2 of 6
rohit dhawan
ओपनर्स
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले टी-20 में असफल रहे थे लेकिन दूसरे मैच में वे फिर से रंग में नजर आए। वहीं रोहित ने भी पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और धवन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, ऐसे में विराट इस जोड़ी के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।  
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली मध्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। नंबर चार पर केएल राहुल को पंत की जगह मौका मिल सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत ने दोनों ही पारियों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।  

वहीं मनीष पांडे की जगह टीम में आज श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। पंत की ही तरह मनीष पांडे भी दोनों मुकाबलों में फेल रहे हैं। 

4 of 6
रवीन्द्र जडेजा - फोटो : social media
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की भूमिका में क्रुणाल पांड्या और रवीन्द्र जडेजा की जगह लगभग पक्की है क्योंकि दोनों ही अच्छे फॉर्म में हैं। दोनों ऑलराउंडर ख़िलाड़ियों ने मैच में रन बनाने के साथ-साथ टीम के लिए विकेट भी निकाले हैं। ऐसे में इन दोनों का फिर से खेलना तय है। 
विज्ञापन

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार-नवदीप सैनी - फोटो : social Media
गेंदबाजी
यहां पर नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार के साथ तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मौका मिल सकता है। दीपक को दोनों मैचों में मौका नहीं मिला था लेकिन आज उन्हें आजमाया जा सकता है। इनके अलावा स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर को भी आज वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : social media
संभावित XI खिलाड़ी
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल चाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें