भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विराट की अगुवाई में जहां टीम इंडिया ने पहला मैच जीता था वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी अपने नाम की थी। इससे पहले भारतीय टीम ने विंडीज दौरे पर कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में मात दी थी।
मौजूदा टी-20 चैंपियन ने दोनों मैचों में बल्ले से जबरदस्त खेल दिखाया है, वहीं दोनों ही टीमों के लिए उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अब तक सीरीज में अधिक निराश किया है। ऐसे में तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईए एक नजर डालते हैं उन संभावित 11 खिलाड़ियों पर जिन्हें मिल सकता है मौका।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित शर्मा- केएल राहुल
- फोटो : social Media
ओपनर्स
रोहित शर्मा सीरीज में अभी अपनी लय में नजर नहीं आये हैं लेकिन अपने घरेलू मैदान और आईपीएल की पसंदीदा ग्राउंड पर वो एक बार फिर से फॉर्म में लौट सकते हैं। उनके साथ केएल राहुल ही सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI twitter
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर ही रहेगी। श्रेयस अय्यर पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।
4 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
विकेटकीपर
दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत कुछ रंग में नजर आये थे और 22 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी, ऐसे में टीम में उनकी जगह पक्की रहेगी और विकेटकीपिंग का भार भी उन्हीं के पास रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
शिवम दुबे
- फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर
दूसरे मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह पक्की है और उनपर टीम फिर से भरोसा जता सकती है। वहीं रविन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह मनीष पांडे को जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
गेंदबाजी
सीरीज के दोनों मुकाबले में टीम की गेंदबाजी निराशाजनक रही है खासकर तेज गेंदबाजों ने काफी निराश किया है। भुवनेश्वर कुमार जहां अभी तक एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं वहीं दीपक चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं। ऐसे में चाहर की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। वहीं स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप को शामिल किया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, शिवम दूबे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्नर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।