फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगुल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

Wed, 22 Feb 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम से होने वाला है। वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश को हराकर नंबर एक टेस्ट टीम बनी भारत के लिए एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करने का यह बड़ा मौका है। टीम इंडिया चाहेगी कि 19 मैचों से अजेय रहने के अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करे।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

2 of 7
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर - फोटो : Cricbuzz
कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले की अगुवाई में भारतीय टीम युवा और अनुभवहीन ऑस्ट्रेलियाई टीम की असली परीक्षा लेगी। ऑस्ट्रलिया के सामने भारतीय पिचों पर उसे हराने की चुनौती होगी। भारतीय सरजमीं पर एक अदद जीत के लिए तरस रही कंगारू टीम को भारत की फिरकी से पार पाना होगा। जानिए किन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में मौका:
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

3 of 7
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
सलामी बल्लेबाज
इस पद के लिए लोकेश राहुल और मुरली विजय प्रमुख दावेदार हैं। जहां मुरली विजय लगातार टीम के लिए अच्छा खेल दिखा रहे हैं, वहीं लोकेश राहुल के पास खुद दिए मौके साथ न्यान करने का अच्छा मौका है। राहुल का प्रदर्शन निरंतर नहीं है, जो टीम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

4 of 7
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
मध्यक्रम
चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से नंबर 3 का पद संभाले हुए है। परिपक्व टेस्ट खिलाड़ी के रूप में पुजारा के पास मौका है कि वो एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाएं। नंबर 4 पर कप्तान विराट कोहली और उनके बाद अजिंक्य रहाणे का स्थान भी पक्का ही है। ऐसे में करुण नायर को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

5 of 7
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
विकेटकीपर
रहाणे के बाद रिद्धिमान साहा ही विशेषज्ञ बल्लेबाज बचते हैं। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज साहा टीम इंडिया के लिए ‘साइलेंट किलर’ का रोल निभाते आए हैं। निचले क्रम के साथ उनके योगदान ने टीम को कई अहम मौकों पर बड़े स्कोर खड़े करने में मदद की है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

6 of 7
अश्विन और रविंद्र जडेजा
स्पिनर और ऑलराउंडर
टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की ऑफस्पिन कंगारुओं की जमकर परीक्षा लेगी। अश्विन के बाद उन्हें रविद्र जडेजा की लेफ्ट ऑर्म स्पिन से पार पाना होगा। हालांकि, तीसरे स्पिनर के रूप में टीम जयंत यादव या कुलदीप यादव में से किसी एक को आजमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग का बिगल बजाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी

7 of 7
Umesh yadav And shami - फोटो : G
तेज गेंदबाज
तेज गेंदबाजी में भारत के पास 3 बड़े विकल्प हैं। भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी भारतीय पेस बैट्री के प्रमुख हथियार हैं। ऐसे में कप्तान का गति और रिवर्स स्विंग के आधार पर शमी और उमेश को अंतिम एकादश में रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें