फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पृथ्वी शॉ करेंगे डेब्यू

Wed, 03 Oct 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पृथ्वी शॉ
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से राजकोट में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने बता दिया कि उसकी अंतिम एकादश क्या होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया
टेस्ट के दिन टीम इंडिया को सिर्फ तीसरे स्पिनर या तेज गेंदबाज में से किसी एक को शामिल करने पर अंतिम फैसला लेना होगा। भारत इस सोच में है कि कुलदीप यादव के रूप में टीम में तीसरा स्पिनर जोड़ा जाए या फिर तेज गेंदबाज को शामिल किया जाए। अगर विराट ने तेज गेंदबाज को मौका देने की ठानी तो शार्दुल ठाकुर डेब्यू कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
पृथ्वी शॉ
जहां ठाकुर के खेलने पर संदेह की स्थिति बनी हुई है, वहीं यह तय हो चुका है कि पृथ्वी शॉ भारत के 293वें क्रिकेटर होंगे। 18 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है और अब वह टेस्ट में डेब्यू करने वाले हैं।

4 of 6
पृथ्वी शॉ
शॉ ने अपने नेतृत्व में भारत को अंडर-19 विश्व कप चैंपियन बनाया। इसके बाद पिछले साल उन्होंने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत सेमीफाइनल मैच की चौथी पारी में शतक जमाकर की। शॉ ने अब तक सिर्फ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और इसमें शानदार प्रदर्शन करके वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने की दहलीज पर खड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वी शॉ
शॉ ने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 76.69 का रहा। शॉ के डेब्यू की मुहर से एक और धाकड़ बल्लेबाज मयंक अगरवाल का इंतजार बढ़ गया है। शॉ को अगरवाल पर तरजीह इसलिए मिली है क्योंकि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वी शॉ
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने इन 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की- विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ (डेब्यू), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें