फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: पृथ्वी शॉ ने शुरू किया दौड़ना, पर्थ टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट

Mon, 10 Dec 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prithvi Shaw
टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने सोमवार को दौड़ना शुरू किया और दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें फिट होने की उम्मीद है। शॉ को सिडनी में अभ्यास मैच के दौरान कैच लेते समय एड़ी में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Prithvi Shaw
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले 19 वर्षीय शॉ के बाएं पैर की एड़ी में गंभीर चोट लगी थी। उनके पैर में पट्टी बांधी गई थी। मगर सोमवार को उन्होंने मैदान में दौड़ने का हल्का अभ्यास किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Prithvi Shaw
हालांकि, पर्थ टेस्ट को लेकर अभी तक की अपडेट यह है कि शॉ का खेलना मुश्किल हैं क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पर्थ में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

4 of 5
पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अगर पृथ्वी ऐसे ही रिकवरी करते हैं तो मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी वापसी तय है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। पिछले सप्ताह टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था, 'पृथ्वी शॉ युवा हैं और ऐसी उम्मीद है कि वह चोट से जल्द ही उबर जाएंगे। हम पर्थ पहुंचने के बाद ही उनके खेलने के बारे में कोई फैसला ले सकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kl rahul murli vijay
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट में पृथ्वी शॉ का केएल राहुल या फिर मुरली विजय के साथ ओपनिंग करना तय था। शॉ की गैरमौजूदगी में राहुल-विजय ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। राहुल ने जहां पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 2 और 44 रन बनाए। वहीं विजय ने 11 और 18 रन की पारी खेली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें