फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक जड़ते ही पृथ्वी शॉ के सजदे में झुका था पूरा सोशल मीडिया, अब यह संदेश लिख सभी को कहा शुक्रिया

Fri, 05 Oct 2018 12:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prithvi shaw
टीम इंडिया के युवा सितारा बृथ्वी शॉ ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले टेस्ट के पहले दिन 99 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। शॉ के शतक जड़ते ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना होने लगी। जिसके बाद उन्होंने सभी दिग्गजों और फैंस का शुक्रिया अदा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
बता दें कि शॉ के शतक जड़ते ही ट्विटर पर उनकी जमकर सराहना होने लगी। वह करीब दो घंटे से ट्विटर पर ट्रेंड करने के मामले में शीर्ष पर बने रहे। ट्विटर पर पृथ्वी को दूसरा सचिन तेंदुलकर कहा गया। पूरे सोशल मीडिया पर वह छाए रहे। जिसके बाद उन्होंने ट्विट करके सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा, 'आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझपर इतना प्यार जताया और हमेशा सपोर्ट किया।'
 
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
शॉ ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाकर आउट हुए। देवेंद्र बिशु ने शॉ का कैच अपनी गेंद पर पकड़कर युवा बल्लेबाज की पारी का अंत किया। शॉ निर्भिक होकर यह मुकाबला खेल रहे थे। वह शुरुआत से ही कैरीबियाई गेंदबाजों पर हावी रहे और इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने केवल 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
 

4 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : self
वंडर ब्वॉय शॉ ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े। शॉ टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाने वाले भारत के दूसरे जबकि विश्व के सातवें सबसे युवा बल्लेबाज बने। शॉ ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने। पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में इस धमाकेदार प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prithvi shaw sachin tendulkar
बता दें कि पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। यही नहीं, करियर के डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में पृथ्वी शॉ तीसरे स्थान पर रहे। करियर के डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले पृथ्वी चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें