फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन झेलने के बाद वापसी को बेकरार पृथ्वी शॉ, मैदान पर फिर दिखेगी 'छोटे सचिन' की झलक

Fri, 08 Nov 2019 11:14 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वी शॉ
भारत के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ महज 18 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। अपने करियर में केवल दो मैच खेलने वाले इस स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह लगभग पक्की भी कर ली थी, लेकिन धमाकेदार अंदाज में भारतीय क्रिकेट में एंट्री मारने के बाद बावजूद इस युवा खिलाड़ी के करियर पर जल्द ही ब्रेक लग गया।




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वी शॉ
मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जुलाई 2019 में डोपिंग टेस्ट में फेल रहे थे। नतीजतन बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए शॉ को खेल के सभी प्रारूपों से आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। मगर अब भारतीय क्रिकेट का यह चमकता सितारा दोबारा मैदान पर वापसी के लिए तैयार है।
विज्ञापन

3 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : CricTracker
पृथ्वी शॉ मुंबई की घरेलू टीम में 16 नवंबर को शामिल हो सकते हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है। शॉ को बीसीसीआई द्वारा "अनजाने में" प्रतिबंधित खांसी सिरप का सेवन करने के लिए आठ महीने का बैन झेलना पड़ा था। इस सिरप में निषिद्ध पदार्थ टरबुटालीन शामिल था।
विज्ञापन

4 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media
मुंबई के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे, जो राज्य के चयन पैनल के अध्यक्ष हैं, उन्होंने शॉ के टीम में चयन के संकेत दिए हैं। वर्तमान में, पैनल ने मुंबई के पहले तीन मुकाबलों के लिए ही टीम की घोषणा की है क्योंकि मुंबई के प्रमुख खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे इस समय  बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए भारत टीम का हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें