फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: कौन है पृथ्वी शॉ, जिसने डेब्यू टेस्ट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Fri, 05 Oct 2018 12:17 AM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया की युवा सनसनी पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू शतक जमाकर कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी है। 18 वर्ष 329 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ अपने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। युवा बल्लेबाज ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन की सजीली पारी खेली। चलिए आपको पृथ्वी शॉ की जिंदगी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : self
पृथ्वी का बचपन काफी संघर्ष भरा बीता। वह प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना 2 घंटे का सफर तय करके मुंबई में विरार से चर्चगेट तक जाते थे। क्रिकेट अभ्यास छोड़ना उनके लिए किसी पाप से कम नहीं था।
विज्ञापन

3 of 11
पृथ्वी शॉ
साल 2012 में पृथ्वी को चीडले हलमे स्कूल, मैनचेस्टर की तरफ से खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ते हुए उस दौरे पर 1446 रन बनाए थे। इसके अगले साल 2014 में उन्हें जूलियन वुड क्रिकेट एकेडमी, इंग्लैंड की तरफ से ट्रेंनिंग के लिए ऑफर किया गया। वे यॉर्कशायर ईसीबी काउंटी प्रीमियर लीग में क्लेथोरप्स के लिए खेल चुके हैं।

4 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
पृथ्वी फिर भारत में 14 साल की उम्र में सुर्खियों में आए। 2013 में उन्होंने रिजवी स्कूल की तरफ से खेलते हुए अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट में 300 गेंदों में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस पारी में उन्होंने 85 चौके और पांच छक्के जमाए। पृथ्वी की इस पारी के बाद अब हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्रिकेट जगत में धमाल मचाने वाल यह नन्हा क्रिकेट कौन है।
विज्ञापन

5 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2016-17 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी और वह मुकाबला मुंबई 6 विकेट से जीता था।
विज्ञापन

6 of 11
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने 2017 दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सबसे कम उम्र में वह शतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 17 साल की उम्र में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए इंडिया ब्लू के खिलाफ शतक जड़ा था।
विज्ञापन

7 of 11
prithvi shaw
कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी शॉ को कप्तान बनाया गया। उन्होंने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। अंडर-19 विश्व कप में पृथ्वी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की फ्रैंचाइजी ने अपने गुट में शामिल किया।

8 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : ipl
2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बेशक कुछ खास नहीं कर सकी, लेकिन पृथ्वी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने में फिर कामयाब हो गए। आईपीएल में खेले कुल 9 मैचों में पृथ्वी ने 245 रन बनाए। इस दौरान पृथ्वी ने दो अर्धशतक भी जड़े।

9 of 11
पृथ्वी शॉ
इसके बाद पृथ्वी ने इसी साल वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंग्लैंड में 188 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इसी महीने उन्होंने 136 रन जड़े। इंग्लैंड में लिसेस्टरशायर के खिलाफ लिस्ट ए मैच में 132 रन की धुंआधार पारी खेली।

10 of 11
पृथ्वी शॉ
14 फर्स्टक्लास मैच खेलकर अब तक पृथ्वी ने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए हैं। इसमें 188 की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 7 शतक और 5 अर्धशतकीय पारी शामिल रही है।
विज्ञापन

11 of 11
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी की खूबियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिली जब उन्होंने ड्रीम डेब्यू करते हुए शतक जमाया। पृथ्वी को देखकर ऐसा एहसास ही नहीं हुआ कि वह अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 293वें क्रिकेटर बने। उन्हें विराट कोहली ने मैच शुरू होने से पहले टेस्ट कैप सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें