फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनकर्ताओं पर बरसे मुरली विजय, जमकर निकाली दिल की भड़ास

Fri, 05 Oct 2018 12:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुरली विजय
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि टीम से बाहर किए जाने के बाद उनसे टीम मैनेजेंट की तरफ से किसी ने बात तक करने की कोशिश नहीं की। आइए जानते हैं कि मुरली ने आगे क्या कहाः
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
murli vijay
दरअसल, मुरली विजय ने 'मुंबई मिरर' से बातचीत के दौरान कहा, 'उन्हें टीम से बाहर किए जाने से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। विजय से पूछा गया कि क्या टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर करने से पहले बातचीत की थी। उसपर उन्होंने कहा, बिल्कुल भी नहीं। न तो मुख्य चयनकर्ता और न ही टीम से जुड़े किसी अन्य सदस्य ने इंग्लैंड में मुझे इसकी जानकारी दी।'

 
विज्ञापन

3 of 6
मुरली विजय - फोटो : Reuters
विजय ने कहा कि ये एक अहम बात है कि खिलाड़ी को मालूम होना चाहिए कि उसे किस कारण से टीम से बाहर किया गया है। अगर उसे इसकी वजह मालूम होगी तो उसे ये भी पता चल जाएगा कि वो सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की योजनाओं में कहां खड़ा हुआ है। इसके साथ ही खिलाड़ी को ये पता चल सके कि उसने गलती कहां की और टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की उस खिलाड़ी को लेकर क्या योजना है।

4 of 6
मुरली विजय - फोटो : espncricinfo
गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने भी करुण नायर को बाहर किए जाने का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि एक खिलाड़ी तीन महीने से टीम के साथ बैंच पर बैठा रहा। उसे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अचानक उसे बाहर कर दिया गया। मुरली विजय ने हरभजन सिंह की बात का समर्थन करते हुए कहा, 'एक खिलाड़ी को ये बताया जाना चाहिए कि आखिरी क्यों उसे टीम से बाहर किया जा रहा है ताकि उसे पता तो रहे कि वो टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स की नजरों में कहां हूं।'



 
विज्ञापन

5 of 6
murli vijay
विजय ने टीम से बाहर होने के बाद इंग्लिश काउंटी में एसेक्स की तरफ से खेलते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। फिलहाल वो विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु की तरफ से खेल रहे हैं। विजय ने कहा, 'साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मैने वहां 482 रन बनाए थे। मुझे वहां की पिचों के बारे में काफी जानकारी है। मैं अपने तरीके से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयारी कर रहा हूं। मैं मौके की तलाश कर रहा हूं। इससे पहले मैं घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास कर रहा हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया
बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर मुरली विजय ने खराब प्रदर्शन किया था। लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। पहले दो मैचों की चार पारियों में उन्होंने महज 26 रन बनाए। इसके बाद विजय को पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे और पांचवें टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें