फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने गंभीर की जमकर की सराहना, बोले- भारत हमेशा रहेगा आपका आभारी

Mon, 17 Dec 2018 10:22 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
gautam gambhir and pm modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के खेल में योगदान और 'कम वंचित लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने' की कोशिश की पत्र लिखकर जमकर सराहना की। पत्र में पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में भारत को चैम्पियन बनाने में गंभीर के योगदान का विशेष उल्लेख किया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
gautam gambhir
प्रधानमंत्री ने इस पत्र की शुरुआती पंक्तियों में कहा, 'मैं भारतीय खेलों में आपके योगदान के लिए बधाई देने के साथ शुरुआत करना चहूंगा। आपके यादगार प्रदर्शनों के लिए भारत हमेशा आभारी रहेगा। इसमें कई ऐसे प्रदर्शन थे, जिसने देश को ऐतिहासिक जीत दिलाई।'
 
विज्ञापन

3 of 7
gautam gambhir
गंभीर ने मोदी के इस पत्र को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, 'इन शब्दों के लिए शुक्रिया। यह देशवासियों के समर्थन और प्यार के बिना संभव नहीं होता। मेरी सभी उपलब्धि देश के नाम।' बता दें कि गंभीर ने इस पोस्ट में मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग भी किया। 
 

 

4 of 7
gautam gambhir
प्रधानमंत्री ने खेल के प्रति गंभीर के जूनून की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि अपकी यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही होगी लेकिन आपने समर्पण और दृढ़ता से देश के लिए खेलना सुनिश्चित किया। आप कम समय में ही एक भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज के रूप में उभरे, जो अक्सर टीम को शानदार शुरुआत दिलाता था।'
विज्ञापन

5 of 7
gautam gambhir
क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10,000 से अधिक रन बनाने वाले इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले सप्ताह अपना आखिरी रणजी मैच खेल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह देश से जुडे विभिन्न मुद्दों पर बेबकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
gautam gambhir
मोदी ने कहा, 'जिस दृढ़ता और स्पष्टता से आपने अपनी बात रखी खासकर भारत की एकता और अखंडता से जुड़े मुद्दों पर, उससे आप विभिन्न तबके के लोगों के चहेते बने। जब आपने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, तो आपके शुभचिंतक काफी निराश हो गए, लेकिन इस निर्णय से एक नहीं बल्कि आपके जीवन की कई दूसरी पारियां शुरू होगी। आपके पास अन्य पहलुओं पर काम का समय और अवसर होगा जिसके लिए पहले आपको समय नहीं मिल रहा था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौतम गंभीर
ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि गंभीर संन्यास के बाद राजनीति में हाथ आजमाएंगे लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है। बता दें कि गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाये जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है। उन्होंने 147 एकदिवसीय मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाये। गंभीर से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 37 मैच में सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाये जिसमें उनका औसत 27.41 का था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें