टीम इंडिया के मौजूदा कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने 7 फरवरी 1999 को एक पारी के सभी 10 विकेट चटकाकर अपना नाम इतिहास में अमर कर लिया। पहली पारी में 4 विकेट झटकने के बाद कुंबले ने दूसरी पारी में 74 रन देकर पूरी पाकिस्तान टीम का पत्ता साफ कर दिया और भारत ने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
2 of 13
अनिल कुंबले
- फोटो : ESPN
अपने इस करिश्मे के दौरान कुंबले ने 5 बल्लेबाजों को कैच आउट कराया, जबकि 3 बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए और अन्य दो बल्लेबाज बोल्ड हुए। इस कमाल के 18 साल बाद कुंबले खुद टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं, मगर यह जानना भी दिलचस्प है कि वो 10 खिलाड़ी क्या कर रहे हैं, जो कुंबले का शिकार बने थे। जानते हैं पाक टीम के उन खिलाड़ियों को मौजूदा हाल:
विज्ञापन
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
3 of 13
सईद अनवर
सईद अनवर
उस पारी में पाक के सबसे सफल बल्लेबाज सईद अनवर ने 69 रनों की पारी खेली थी। कुंबले की गेंद पर लक्ष्मण को कैच देने वाले अनवर ने साल 2003 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ मैचों में कमेंट्री भी की। अनवर ने एक दफा कबूल किया कि टेस्ट में तिहरा शतक न लगाने की टीस उनके जहन में आज भी कायम है।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
4 of 13
शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी
1996 में क्रिकेट में शानदार तरीके से कदम रखने वाले अफरीदी ने दिनेश मोगिया को कैच थमाने से पहले 41 रन जोड़े। अफरीदी उस टीम को इकलौते सदस्य हैं, जो बतौर खिलाड़ी टीम में सक्रिय हैं। अफरीदी भले ही टीम में शामिल न हो, मगर उनका संन्यास लेने फिलहाल कोई इरादा नजर नहीं आता।
विज्ञापन
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
5 of 13
इजाज एहमद
इजाज एहमद
अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट होने वाले इजाज अहमद ने 2003 तक पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी। इसके बाद जनाब पाकिस्तान टीम में कोचिंग से जुड़े और उन्होंने काफी समय तक टीम को कोचिंग दी। वो आज भी पाकिस्तान टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
6 of 13
इंजमाम उल हक
इंजमाम उल हक
पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शुमार इंजमाम उल हक भी उस मैच में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। इंजमाम कुंबले की गेंद पर बोल्ड होने से पहले सिर्फ 6 रन बनाए। इंजमाम उल हक आज की तारीख में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता हैं।
विज्ञापन
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
7 of 13
युसुफ योहाना (मोहम्मद युसुफ)
युसुफ योहाना (मोहम्मद युसुफ)
पाकिस्तान क्रिकेट की रन मशीन मोहम्मद युसुफ ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया। हालांकि 2010 में युसुफ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर उन्हें बाहर कर दिया और इसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला ले लिया, मगर उन्हें एक बार टीम के लिए बुलावा भेजा गया। 2012 में आखिरी मैच खेलने वाले युसुफ ने कुछ ही दिन पहले सचिन को कोहली से बेहतर बल्लेबाज बताया था।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
8 of 13
मोईन खान
मोईन खान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान का कैच सौरव गांगुली ने लपका था। मोइन खान डेव वॉटमोर की मौत के बाद पाकिस्तान टीम के भी कोच बने। इसके बाद उन्हें टीम का मुख्य चयनकर्ता भी बनाया गया, मगर कैसीनो में पकड़े जाने के बाद उन्हें इस पद से भी हटा दिया गया। मोइन अभी पीएसएल में क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कोच हैं।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
9 of 13
सलीम मलिक
सलीम मलिक
क्रिकेट इतिहास के यह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैच फिक्सिंग के लिए हर फॉर्मेट के बैन किया। 2001 में लगे इस बैन को 2008 में हटा लिया गया था, जिसके बाद मलिक ने दावा किया कि उन्हें टीम का राष्ट्रीय कोच बनाया जा रहा है। हालांकि, पीसीबी ने इस दावे को खारिज कर दिया। मलिक अब अपनी अकादमी खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
10 of 13
वसीम अकरम
वसीम अकरम
उस मैच में 37 रन बनाने वाले अकरम का कैच लक्ष्मण ने लपका था। वनडे क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज अकरम फिलहाल कराची कोर्ट में एक मामले की सुनवाई में फंसे हुए हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलिंग कोच के पद को इसी साल छोड़ने वाले अकरम अकसर टीवी पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं। अकरम पीएसएल टीम इस्लामाबाद युनाइटेड के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
11 of 13
मुश्ताक अहमद
मुश्ताक अहमद
द्रविड़ को कैच थमाने से पहले मुश्ताक अहमद ने सिर्फ 1 ही रन बनाया था। पाकिस्तान के इस मशहूर लेग स्पिनर ने 2003 में आखिरी मैच खेला। मुश्ताक ने संन्यास के कई साल बाद तक काउंटी क्रिकेट खेला और वर्तमान में वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कंसल्टेंट हैं। इसके अलावा मुश्ताक पाकिस्तान क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच भी हैं।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
12 of 13
सकलैन मुश्ताक
सकलैन मुश्ताक
पाकिस्तान जमीन के सबसे सफल फिरकी गेंदबाजों में शुमार मुश्ताक कंबले की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट हुए थे। वनडे में सबसे तेज 100 और 200 विकेट चटकाने वाले इस ऑफस्पिनर ने हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़े थे। मुश्ताक हाल ही में इंग्लैंड की टीम के साथ भारत के दौरे पर आए थे। मुश्ताक भारत के स्पिन कंसल्टेंट का रोल अदा कर रहे हैं।
क्या है उन 10 खिलाड़ियों का मौजूदा हाल, जो कोटला में बने थे अनिल कुंबले का शिकार
13 of 13
वकार युनिस
वकार युनिस
उस मैच की दोनों पारियों ने नॉट आउट रहने वाले इकलौते खिलाड़ी वकार युनिस की गिनती दुनिया के सबसे महान गेंदबाजों में होती है। युनिस ने 2003 में संन्यास के बाद पाकिस्तान टीम को कोचिंग दी, मगर 2016 के टी-20 विश्व कप के बाद उन्होंने इस पद को छोड़ दिया। युनिस ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच का भी पद संभाला, मगर अब वो बतौर क्रिकेट विशेषज्ञ ही टीवी पर नजर आते हैं।