Preity Zinta
मुंबई को दिल्ली के हाथों 11 रन की शिकस्त मिली जबकि कुछ घंटों के बाद पंजाब को सीएसके के हाथों 5 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बहरहाल, वायरल वीडियो में दिखा कि चेन्नई और पंजाब के बीच मैच के दौरान प्रीति जिंटा किसी से कह रही हैं कि वह खुश हैं कि मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। ट्विटर पर उनके शब्दों को ऐसे परोसा गया, 'मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई फाइनल्स में नहीं जा रही है। बहुत खुश हूं।'