फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

Fri, 07 Oct 2016 12:36 PM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान टीम इंडिया 8 अक्टूबर को इंदौर में इतिहास लिखने उतरेगी। न्यूजीलैंड के साथ सीरीज का तीसरा मैच होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया का लक्ष्य होगा कि वो क्लीन स्वीप कर टेस्ट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करे। जानिए कौन होंगे आखिरी टेस्ट में कोहली के तरकश के 11 तीर:
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

2 of 12
मुरली विजय - फोटो : Reuters
मुरली विजय
मुरली विजय पिछले कुछ सालों में भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाजी की ढाल रहे हैं। निरंतर प्रदर्शन और सॉलिड तकनीक के साथ विजय ने खुद को बार-बार साबित किया है। विजय हर साथी ओपनर के साथ अच्छा तालमेल बैठाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

3 of 12
गौतम गंभीर - फोटो : getty
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर के चाहने वालों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि गंभीर 2 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच में नजर आएंगे। दो वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे गंभीर इंदौर के इतिहास का भी हीरो बनना चाहेंगे। गंभीर को सिर्फ दबाव से पार पाना होगा और अच्छा खेल दिखाना होगा।

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

4 of 12
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : PTI
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से तकनीक के मास्टर चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। सीरीज के दोनों टेस्ट मैचों में अपने प्रदर्शन से प्रभाव डालने वाले पुजारा तीसरे टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ ही होंगे।

 
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

5 of 12
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली
बेहतरीन कप्तान और उससे भी बेहतर बल्लेबाज विराट कोहली भले ही सीरीज में बतौर बल्लेबाज बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं, मगर फील्ड में उनकी मौजूदगी ही विरोधियों पर दबाव बना देती है। कोहली का बल्ला काफी समय से खामोश है और उम्मीद है कि कोहली इंदौर में जरूर कमाल करेंगे।
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

6 of 12
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
अजिंक्य रहाणे
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी खास जगह बनाने वाले टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने साबित किया है कि वो क्यों एक उच्च श्रेणी के बल्लेबाज हैं। रहाणे ने दुनिया की हर परिस्थिति में हर फॉर्मेट में रन बनाए हैं। रहाणे को भी एक बड़ी पारी का इंतजार है।

 
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

7 of 12
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित शर्मा
दूसरे टेस्ट में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रोहित ने अपने सेलेक्शन को सही साबित किया। टेस्ट टीम से अंदर-बाहर होने वाले रोहित को अपनी जगह पक्की करने के लिए इस तरह की कई पारियों की जरूरत होगी। रोहित का रोल टीम को संकट से उबारने का रहेगा।

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

8 of 12
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
रिदिमान साहा
कोलकाता टेस्ट के सबसे बड़े स्टार रिदिमान साहा एक ‘साइलेंट किलर’ हैं। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साहा ने चुपचाप ऐसी साझेदारियां की, जो नतीजे के लिहाज से निर्णायक साबित हुईं। विकेट के पीछे भी साहा अपने किरदार को बखूबी समझते हैं और उसे सही तरीके से निभाते हैं।

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

9 of 12
अश्विन - फोटो : getty
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन एक उच्चकोटि के मैच विनर हैं। ऑफ स्पिन से बल्लेबाजों को घुमाने वाले अश्विन बल्ले से गेंदबाजों को नचा भी सकते हैं। दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर के लिए वो खुद ही सबसे बड़ी चुनौती हैं और वो चाहेंगे कि अब वो अपना स्तर और ऊपर ले जाएं।

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

10 of 12
अमित मिश्रा - फोटो : getty
अमित मिश्रा
इस बात की संभावना है कि कप्तान विराट कोहली आखिरी टेस्ट में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाएं। संभावना है कि लेग स्पिनर अमित मिश्रा को टीम में शामिल किया जाए। मिश्रा को जब भी मौका मिला है, उन्होंने टीम के लिए सकारात्मक योगदान ही दिया है।

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

11 of 12
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
मोहम्मद शमी
इशांत शर्मा की गैर मौजूदगी और बेटी की बीमारी के टेंशन के बावजूद शमी ने टीम के लिए मैच जिताउ योगदान दिया। नई गेंद हो या पुरानी, शमी बॉल को स्विंग करा सकते हैं। अपनी रिवर्स स्विंग से कीवी बल्लेबाजों को परखच्चे उड़ाने वाले शमी इंदौर टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए अहम होंगे।
विज्ञापन

इंदौर में इतिहास लिखने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!

12 of 12
शार्दुल ठाकुर - फोटो : getty
शार्दुल ठाकुर
यकीनन उमेश यादव को अनुभव के आधार पर टीम में शामिल किया जा सकता है, मगर शार्दुल के लिए डेब्यू के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। एक सशक्त टीम के खिलाफ आगाज करके ठाकुर अपनी ओर ध्यान खींच सकते हैं। शार्दुल एक स्विंग गेंदबाज है, जिनके पास अच्छी गति भी है। ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें