फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने अंक तालिका में किया बड़ा उलटफेर, टॉप 4 में बनाई जगह

Mon, 10 Jun 2019 01:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
रविवार को वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला खेला गया। लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने थी।

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण तक तीनों ही फिल्ड में दमदार प्रदर्शन किया। अपने शानदार प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया।

इस अहम मैच के बाद आईए एक नजर डाल लेते हैं अंक तालिका पर और जानते हैं कि 11 दिन के बाद कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद है।  

 
विज्ञापन

2 of 6
न्यूजीलैंड - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में अब तक कुल 14 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें हर टीम ने कम से कम दो मुकाबले खेल लिए हैं।

फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है न्यूजीलैंड की टीम। केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही जीत दर्ज की है। कीवी टीम अभी 6 अंकों और +2.163 की रन रेट के साथ सबसे आगे है।
विज्ञापन

3 of 6
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम। विश्व कप की प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है और 4 अंकों और +1.307 की बढ़िया रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

4 of 6
IND VS SA - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं तीसरे स्थान पर अब विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया 4 अंकों और +0.539 के अच्छे रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

5 of 6
world cup - फोटो : twitter
इंडिया से हार के बाद आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अब खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और वो 4 अंकों और +0.483 की रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व कप द्घाटन समारोह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभी वर्ल्ड कप में बहुत सारे मुकाबले होने बाकी हैं और आने वाले समय में अंक तालिका में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
 
क्रमांक टीम खेले  जीत हारे रन रेट अंक
1.  न्यूजीलैंड 3 3 0 +2.163 6
2. इंग्लैंड 3 2 1 +1.307 4
3. इंडिया 2 2 0 +0.539 4
4. ऑस्ट्रेलिया 3 2 1 +0.483 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें