फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अंकतालिका में हुआ बड़ा उलटफेर

Wed, 03 Jul 2019 10:20 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप 2019 में मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच 40वां मुकाबला खेला गया। बर्मिघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 28 रन से हराया। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में एक और जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मौजूदा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है टीम इंडिया। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया की अंकतालिका में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : social media
अंक तालिका में पहले स्थान की बात करें तो आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है। टीम आठ मुकाबले खेलने के बाद सात जीत और एक हार के साथ अभी 14 अंकों और एक की रन रेट के साथ पहले पायदान पर है।
 
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर लंबी छलांग लगाते हुए अब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है, एक में हार और उसका एक मैच बेनतीजा रहा। विराट ब्रिगेड अब 13 अंकों और +0.811 की शानदार रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।

4 of 6
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : social media
केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम  अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम अपने खेले गए सात मैचों में पांच में जीत, दो हार और एक मैच बेनतीजा रहने के बाद 11 अंकों के साथ 0.572 की रन रेट से तीसरे स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
वहीं, वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है हालांकि वो अभी भी चौथे स्थान पर काबिज है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है और तीन में हार। वो 10 अंकों और एक की रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में न्यूजीलैंड को हराना होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकतालिका

6 of 6
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : social media
  टीम खेले जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 14 +1.000
2 टीम इंडिया 8 6 1 1 13 +0.811
3 न्यूजीलैंड 8 5 2 1 11 +0.572
4 इंग्लैंड 8 5 3 0 10 +1.000


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें