टीम इंडिया ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन ही बना सकी। उसकी ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक 66 रन बनाए जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन 51 रन पर नाबाद लौटे।
इसके साथ ही टीम इंडिया आठ मैचों में छह में जीत दर्ज कर 13 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है जबकि बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं इस शानदार जीत के वो पांच हीरो, जिसके दम पर टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचीः