टीम इंडिया पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दूसरे टेस्ट में जीत के लक्ष्य से उतरेगी। विशाखापट्नम में उम्मीद की जा रही है कि विकेट टर्निंग होगी। इसी मैदान पर भारत ने 5वें और निर्णायक वनडे में न्यूजीलैंड को 79 रनों पर समेट कर सीरीज और मैच अपने नाम किया था। टीम इंडिया उम्मीद करेगी इस मैदान पर एक बार फिर वैसा ही टर्न मिले।
विज्ञापन
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले चाहेंगे की टीम इस बार अपने खेल के स्तर में सुधार कर अटैकिंग क्रिकेट खेलें। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट ने भी साफ कर दिया है कि वो जीत में किसी तरह की कौताही नहीं बरतना चाहते। प्रबंधन ने टीम को लेकर सख्त फैलसे भी लेने शुरु कर दिए है।
विज्ञापन
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
3 of 8
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
यही वजह है कि दूसरे टेस्ट के बाद जो बदलाव होने थे, वो पहले टेस्ट के बाद ही हो गए। कोहली और कुंबले भी उन्हीं खिलाड़ियों को मौका देंगे, जो बल्ले और गेंद के साथ फील्डिंग में भी योगदान दे सकें। जानिए कौन से 11 खिलाड़ी उतरेंगे विशाखापट्नम में टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए मैदान में:
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
4 of 8
केएल राहुल
- फोटो : getty
ओपनर
सलामी जोड़ी में बदलाव लगभग तय है। लोकेश राहुल ने चोट से वापसी करते हुए रणजी क्रिकेट में राजस्थान के खिलाफ 74 और 106 रनों की पारी खेल कर अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर दी है। इसी के चलते कुंबले गौतम गंभीर की जगह लोकेश राहुल को मैदान पर उतारने के वकालत कर रहे हैं। गंभीर ने वापसी के बाद 4 पारियों में सिर्फ 108 रन बनाए। उनके साथ पिछले मैच के शतकवीर मुरली विजय होंगे।
विज्ञापन
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
मध्यक्रम
कागजों पर देखा जाए तो भारतीय मध्यक्रम सबसे मजबूत नजर आता है। हालांकि दबाव में टीम इंडिया का मजबूत मध्यक्रम बिखरता नजर आया। इंग्लैंड की स्पिन तिकड़ी ने राजकोट में 11 विकेट झटके थे। इससिए टीम इंडिया चाहेगी की कोहली, रहाणे और पुजारा अपनी क्षमता और शैली के अनुकूल क्रिकेट खेलें और टीम को जीत दिलाएं।
विज्ञापन
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
6 of 8
रिद्धिमान साहा
- फोटो : getty
विकेटकीपर
इंग्लैंड सीरीज से पहले विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले रिदिमान साहा इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही मोर्चों पर कोई खास कमाल नहीं कर पाए। साथ ही धोनी की फटकार के बाद संभव है कि टीम प्रबंधन ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे युवा टेलेंट पर ध्यान दें, जिन्होंने घरेलु स्तर पर खासा प्रभाव डाला है। हालांकि इस बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
7 of 8
अमित मिश्रा
- फोटो : getty
स्पिनर्स
संभव है कि टीम इंडिया के बार फिर 3 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरेगी। अश्विन, जडेज और मिश्रा को पिछले मैच को भूल कर आगे बेहतर खेल दिखाना होगा। सबसे ज्यादा दबाव मिश्रा पर होगा, क्योंकि विशाखापट्नम वनडे में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। साथ ही अश्विन को अटैकिंग बॉलिंग करनी होगी क्यों इंग्लैंड जानती है कि अश्विन पर हमला भारतीय खेमे में त्राही-त्राही मचा सकती है।
पहले टेस्ट के बाद टीम में होगा फेरबदल, ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
8 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : getty
तेज गेंदबाजी
विशाखापट्नम में काफी उमस होती है। मौसम ऐसा हो सकता है, जो आपके शरीर से सारा पानी निकाल देगा। इसके चलते पिछले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के शिकार बने मोहम्मद शमी की जगह इशांत शर्मा को खिलाया जा सकता है। उमेश यादव को भी दिखाना होगा कि वो जरूरत के वक्त वो टीम को जीत दिला सकते है।