भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 नवंबर को राजकोट से होगी। 2008 के बाद इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज न हराने वाली टीम इंडिया पिछली 3 सीरीज में मिली हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी। कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले चाहेंगे कि जो इंग्लैंड ने पिछली बार भारत आकर किया, वो इस बार ने दोहरा सके।
विज्ञापन
अंग्रेजो से बदला लेने मैदान में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
हालांकि इंग्लैंड की टीम भी इस वक्त खुद को कम आंक रही है। बांग्लादेश के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लिश टीम के हौंसले पस्त हैं। बहरहाल टीम इंडिया किसी भी विरोधी को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगी। कोहली चाहेंगे के मैदान पर वो खिलाड़ी उतरें, जो जीत में टीम रोल अदा कर सके। आइए जानते हैं वो संभावित 11 खिलाड़ी, जो मैदान पर टीम इंडिया का विजय रथ जारी रखने उतर सकते हैं:
विज्ञापन
अंग्रेजो से बदला लेने मैदान में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
3 of 7
मुरली विजय
- फोटो : espncricinfo
सलामी जोड़ी
इस बात पर किसी को भी संदेह नहीं होगा कि राजकोट के मैदान पर मुरली विजय और गौतम गंभीर को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। हालांकि करुण नायर का भी नाम बल्लेबाजों की सूची में शामिल है, मगर अनुभव का पलड़ा गंभीर और विजय की ओर एकतरफा झुका है। वैसे भी करुण नायर ने सलामी बल्लेबाजी टी-20 क्रिकेट में की है, जिसकी शैली टेस्ट से बिल्कुल जुदा है।
अंग्रेजो से बदला लेने मैदान में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
मध्यक्रम की मजबूती
टीम इंडिया का मजबूत मध्यक्रम उसकी बल्लेबाजी की रीढ है। शिखर धवन के लगातार फेल होने के बाद टीम इंडिया में चेतेशवर पुजारा ने नंबर 3 की भूमिका बखूबी निभाई है। हालांकि टीम को उम्मीद होगी को वो एक बार फिर लंबी और टिकाऊ पारी खेलें। पुजारा के अलावा विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी न सिर्फ टीम को मजबूत बनाती है, बल्कि गहराई भी देती है।
विज्ञापन
अंग्रेजो से बदला लेने मैदान में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
5 of 7
आर अश्विन, साहा
- फोटो : PTI
विकेटकीपर और ऑलराउंडर
विकेटकीपर बल्लेबाज की रूप में रिदिमान साहा ‘साइलेंट किलर’ बनकर उभरे हैं। पिछली 2 सीरीज में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। वहीं ऑलराउंडर के रूप में वर्ल्ड नंबर वन रविचंद्रन अश्विन का कोई और विकल्प टीम है ही नहीं। अश्विन न सिर्फ अव्वल दर्जे के हरफनमौला खिलाड़ी हैं, बल्कि पहले नंबरी टेस्ट गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजो से बदला लेने मैदान में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
6 of 7
अमित मिश्रा
- फोटो : getty
स्पिन की परेशानी
पिछले 2 सालों की बात करें तो बतौर स्पिनर रविंद्र जडेजा ने खूब प्रभावित किया है। अमित मिश्रा ने मिले हर मौके को भुनाया है। हालांकि, तरजीह जडेजा को ही दी जाएगी। मिश्रा अंतिम एकादश में शामिल तभी होंगे, जब कोहली 5 गेंदबाजों को खिलाते हैं। यदि तीनों स्पिनर्स मिल जाएं, इंग्लैंड के बल्लेबाज खासी मुश्किल में पड़ जाएंगे।
अंग्रेजो से बदला लेने मैदान में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
7 of 7
Umesh yadav And shami
- फोटो : G
टीम इंडिया पेस बैट्री
पेसर्स की बात की जाए, तो मोहम्मद शमी अंतिम एकादश में जरूर शामिल होंगे। दूसरे पेसर के रूप में फिट होकर आए इशांत शर्मा को शामिल किया जा सकता है। हालांकि टीम के पास उमेश यादव के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, मगर यादव की तुलना में इशांत के खेलने की संभावना खासी ज्यादा नजर आती है।