ओलंपिक में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। एक तरफ भारत के खिलाड़ी जहां डोपिंग के आरोपों में फंस रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ देखा जाए, तो भारत इस बार रियो में अपना सबसे बड़ा दस्ता भेज जा रहा है। पिछले ओलंपिक में 6 पदक जीतने वाली टीम इंडिया को आस होगी कि इस बार संख्या दोहरे अंको में जाए। हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो दस खिलाड़ी जो देश के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
2 of 11
सानिया और बोपन्ना
- फोटो : getty
सानिया मिर्जा – रोहन बोपन्ना – लिएंडर पेस
टेनिस कोर्ट की बात की जाए तो मिक्स्ड डबल्स में सानिया और बोपन्ना और मेंस डबल्स में पेस और बोपन्ना की जोड़ी से भारत की काफी उम्मीदें हैं। सानिया वर्ल्ड नंबर हैं और बोपन्ना भी टॉप-10 में शामिल हैं। पेस के पास 25 से ज्यादा सालों का अनुभव है। इस कारण देश इनसे मेडल की आस कर सकता है।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
3 of 11
पुरुष हॉकी
- फोटो : getty
पुरुष हॉकी
हाल ही में चैंपियंस ट्राफी हॉकी में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम से एक बार फिर देश पदक की आस लगाए बैठा है। पीआर श्रीजेश की अगुवाई में यह टीम काफी मजबूत नजर आती है। वैसे भी भारत ने हॉकी में ही सबसे ज्यादा 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। 1980 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी से पहली बार ओलंपिक में पदक जीतने की आस है।
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
4 of 11
जीतू राय
- फोटो : getty
जीतू राय – अभिनव बिंद्रा
10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर वन जीतू राय से उम्मीद है कि वो सोने पर निशाना लगाएंगे। शूटिंग में भारत को पदक की बहुत बड़ी उम्मीद है। इसके अलावा देश को 2008 में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा से भी उम्मीद की जा सकती है कि वो एक बार फिर अपना कारनामा दोहराएंगे।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
5 of 11
हीना सिद्धू
- फोटो : getty
हीना सिद्धू
वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान पाने वाली देश की पहली पिस्टल शूटर हीना सिद्धू से भी पदक की आस की जा सकती है। तमाम बड़े खेलों में गोल्ड जीतने वाली सिद्धू की भी इच्छा होगी कि वो अपनी मेडल लिस्ट में ओलंपिक पदक भी शामिल करें। सिद्धू 2014 से ही 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर वन बनी हुई हैं।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
6 of 11
गगन नारंग और अभिनव बिंद्रा
- फोटो : getty
गगन नारंग – मानवजीत सिंह संधू
2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले शूटर गगन नारंग को अपना प्रदर्शन बेहतर करने की उम्मीद होगी। इस बार वो भी गोल्ड जीतना चाहेंगे। उनके अलावा ट्रैप शूटर मानवजीत सिंह संधू से भी देश को पदक की आस है। सभी बड़े मंचों पर पदक जीत चुके संधू की ओलंपिक झोली अभी खाली है।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
7 of 11
साइना और पीवी सिंधू
- फोटो : getty
साइना नेहवाल – पीवी सिंधू – कदांबी श्रीकांत
लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना को इस बार ओलंपिक में पांचवी वरियता दी गई है। उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन का इच्छा रखना जायज है। पांचवी रैंकिंग वाली साइना के बाद नौंवी रैंक वाली पीवी सिंधू भारत की बड़ी उम्मीदों में शामिल हैं। सिंधू की ही तरह रियो ओलंपिक में नौंवी वरीयता प्राप्त के श्रीकांत से पुरुष वर्ग में कमाल की उम्मीद करने बेमानी नहीं होगी।
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
8 of 11
दीपिका कुमारी
- फोटो : getty
दीपिका कुमारी
तीरंदाजी में पूर्व नंबर वन खिलाड़ी दीपिका कुमारी से देश को काफी उम्मीदे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपिका से उम्मीद है कि वो एकल और टीम वर्ग में देश को मेडल दिलाएंगी। इलके अलावा बोम्बायला देवी और लक्ष्मीरानी माझी से भी रिकर्व प्रतियोगिता वर्ग में पदक की उम्मीद रहेगी।
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
9 of 11
शिव थापा
- फोटो : getty
शिव थापा
बॉक्सिंग में बैंटमवेट कटगरी में देश के लिए क्वालिफाई करने वाले शिव थापा से बड़ी आस की जा सकती है। यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले थापा के अलावा विजय कृष्ण यादव पर भी निगाहें रहेंगी। विजेंदर कुमार के बाद बॉक्सिंग रिंग में दोनों बड़ा नाम बन कर उभरे हैं। इसके अलावा मनोज कुमार भी देश को पदक दिला सकते हैं।
ये खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को रियो ओलंपिक में पदक
10 of 11
4x400 महिला रिले टीम
- फोटो : getty
4x400 महिला रिले टीम
अश्विनी अक्कुंजी, देबाश्री मजुंदार, जिस्ना मैथ्यू, एम आर पूवम्मा, निर्मला शिओरण और अनिल्डा थॉमस की टीम देश को लिए ट्रैक और फील्ड इवेंट में पदक ला सकती हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद, सभी को इन लड़कियों से ओलंपिक में भी किसी करिश्मे की उम्मीद है।
योगेश्वर दत्त
2012 में लंदन से तांबे का तमगा लाने वाला यह पहलवान इस बार अपने पदक का रंग बदलना चाहेगा। योदेश्वर 65 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत के लिए मैदान में उतरेंगे। योगेश्वर के लिए काफी अच्छा मौका है। इसके अलावा महिला वर्ग में बबिता कुमारी और विनेश फोगाट भारत के लिए मैट पर उतरेंगे।