फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

Fri, 25 Nov 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट - फोटो : Cricket Australia
होबार्ट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से हारकर ऑस्ट्रेलिया ने एक और टेस्ट सीरीज गंवा दी। 2010-11 के ऑस्ट्रेलिया पहली बार अपने घर में हारा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार पांचवी हार थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई बड़े कदम लेने का फैलसा किया है। खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ की नौकरियां दांव पर लगी हैं। स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

2 of 7
क्रिकेट - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया हर हाल में एडीलेड में शुरु हो चुके डे-नाइट टेस्ट को जीतकर या ड्रॉ कराकर शर्मनाक क्लीन स्वीप टालना चाहेगी। लेकिन, अगर ऐसा ना हो सका तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संभव है कि स्टीव स्मिथ की कप्तानी भी छिन सकती है। मगर सवाल यह है कि कंगारू टीम का कौन सा खिलाड़ी बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ की जगह ले सकता है। जानिए वो 5 खिलाड़ी, जो स्मिथ के बाद संभाल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कमान:
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

3 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
डेविड वॉर्नर
स्टीव स्मिथ के विकल्प के रूप में जो पहला नाम सामने आता है, वो टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर का है। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल में बतौर कप्तान वो खुद को साबित कर चुके हैं। वॉर्नर की कप्तानी में कंगारू टीम श्रीलंका में वन-डे सीरीज़ जीती थी। वॉर्नर अपने कभी न हार मानने की रवैये के लिए जाने जाते हैं और अगर उन्हें टीम की कमान जाती है तो वो टीम में नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

4 of 7
जॉर्ज बेली - फोटो : ESPN
जॉर्ज बेली
बेली खुद को टेस्ट में साबित करने के लिए एक और मौका पाने के हकदार हैं। जॉर्ज बेली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ही बतौर कप्तान की थी। हालांकि वो टीम बिलकुल नई नवेली टीम थी। बेली, डेव ग्रेगरी के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने डेब्यू बतौर कप्तान किया। बेली ने क्लार्क की अनुपस्थिति में भी कई बार वऩडे टीम की कमान संभाली है। साल 2013 में भारत में बेली ने कप्तानी करते हुए सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाए। सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले बेली को टेस्ट में कम ही मौके मिले हैं।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

5 of 7
जोश हेजलवुड - फोटो : ESPN
जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं जिनकी जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए पक्की थी। हेजलवुड भी कप्तानी के लिए एक विकल्प हैं। हेजलवुड गजब के गेंदबाज़ हैं और अपनी लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं जिसकी तुलना महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ से की जाती है। अपने डेब्यू के बाद से ही हेजलवुड टीम के स्थायी सदस्य बने रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनकर वो और खतरनाक बन सकते हैं। हेजलवुड की उम्र को ध्यान रखते हुए वो लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए तैयार हैं इसलिए उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर एक विकल्प सोचकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

6 of 7
मैथ्यू वेड - फोटो : ESPN
मैथ्यू वेड
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मैट्स में खेल चुके इस विकेटकीपर बल्लेबाज में निरंतरता की कमी है। अगर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता किसी नए चेहरे को कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं तो वेड एक अच्छा विकल्प हैं। मौजूदा टीम के विकेटकीपर पीटर नेविल संघर्ष करते दिख रहे हैं और वेड टीम में पाने हकदार हैं। वेड एक भरोसेमंद कीपर हैं और अभी तक खेले 12 टेस्ट में उनकी औसत 35 के करीब है। ऑस्ट्रेलिया को इस वक्त ऐसे ही कप्तान की जरूरत है और वेड इस टीम को प्रोत्साहित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

7 of 7
नाथन लायन - फोटो : ESPN
नाथन लायन
लायन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हैं और 60 टेस्ट का अनुभव उन्हें टीम का कप्तान बनाने का एक अच्छा विकल्प बनाता है। हेजलवुड की ही तरह लायन भी खेल के आज्ञाकारी शिष्य हैं जो एक छोर बांधकर रखते हैं, जिससे तेज़ गेंदबाज़ नहीं थके। लायन इस समय ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट स्पिनर हैं और उनके आंकड़े भी इस बात को साबित करते हैं। अगर उन्हें टीम की जिम्मेदारी दी जाती है तो वो उसे भुना सकते हैं जैसे कि वो गेंदबाज़ी के दौरान करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें