फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

Tue, 10 Jan 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Team India - फोटो : pti
टीम इंडिया की कप्तनी छोड़ने के बाद महेंद्र सिहं धोनी की जगह विराट कोहली को टीम की कमान सौंपी गई। इस पद के लिए विराट पहले से ही सबकी पहली पसंद थे, इसलिए उनके चुने जाने पर किसी को भी हैरान नहीं हुई। धोनी की कप्तानी में टीम के उपकप्तान विराट कोहली अब टीम के अगुवा हैं। इसी के साथ टीम के उपकप्तान का स्थान रिक्त हैं। जानिए कौन-कौन संभाल सकते हैं कोहली की सेना में उपकप्तानी की भार:
विज्ञापन

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
माननीय उल्लेख: महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो, मगर यदि वो किसी पद के अभिलाषी होते तो कप्तानी ही क्यों छोड़ते। हालांकि धोनी मेंटर के साथ उपकप्तान की जिम्मेदारी बखूबी निभा सकते हैं। धोनी जैसी शख्सियत टीम को किसी भी फॉर्मेट में जीत दिलाने में सक्षम है। हालांकि धोनी का डिमोशन करना ठीक नहीं होगा इसलिए यह मात्र एक परिकल्पना ही है।

 
विज्ञापन

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

3 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
लोकेश राहुल
लोकेश राहुल टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो टीम के लिए हर फॉर्मेट में पक्के समझे जा सकते हैं। कोहली की सेना में उपसेनापति के लिए राहुल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, मगर यह दांव उलटा भी पड़ सकता है। राहुल ने किसी भी पेशेवर टीम की कप्तानी नहीं की है। हालांकि राहुल को उपकप्तान बनाना एक बड़ा फैसला साबित हो सकते है जहां वो कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में भी तैयार हो सकते हैं।

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

4 of 7
सुरेश रैना
सुरेश रैना
सुरेश रैना टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ टी-20 सीरीज के लिए चुने गए रैना को एक वक्त धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। मगर खराब फॉर्म के चलते रैना टीम से बाहर हो गए। रैना टी-20 मैचों में टीम के लिए उपकप्तानी कर सकते हैं क्योंकि रहाणे टी-20 टीम में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

5 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
अजिंक्य रहाणे
रहाणे ने 2015 के जिंबाब्वे दौरे पर टीम की कमान संभाली थी। रहाणे भारत के सातवें कप्तान बने जिन्होंने वनडे सीरीड में विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया हो। रहाणे टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं ही, मगर सीमित ओवरों के क्रिकेट में फॉर्म में अनियमितता की कमी के चलते इस मुंबईकर बल्लेबाज के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

6 of 7
अश्विन - फोटो : getty
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो प्लान ए के फेल होने पर प्लान बी पहले ही तैयार रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट में अश्विन ही टीम के उपकप्तान थे। अश्विन इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। फैंस भी चाहेंगे कि 2016 के बेस्ट क्रिकेटर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाए। अश्विन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो कप्तान को सलाह या राय देने में जरा भी संकोच नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में यह खिलाड़ी संभाल सकता है टीम की कमान

7 of 7
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इस पद के लिए कई लोगों की पहली पसंद होंगे। रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को दो बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। धोनी और गंभीर के अलावा आईपीएल का खिताब 2 बार जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। रोहित ने साबित किया है कि जब-जब उनके कंधों पर जिम्मेदारी डाली जाती है, तो उनके प्रदर्शन में काफी निखार आता है। इन्हीं कारणों से रोहित इस पद के लिए उपयुक्त खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें