फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल में ये खिलाड़ी होंगे मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप का इक्का

Mon, 22 May 2017 02:32 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
आईपीएल-10 फाइनल में मुंबई इंडियंस के 11 खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। हालांकि, टीम को बतौर युनिट खेलेना है, मगर मुंबई को अपने 5 सितारों से खास उम्मीदें होंगी। इस सीजन में पुणे से तीनों मैच हारने वाली मुंबई के लिए पांच खिलाड़ियों का चलना बेहद जरूरी होगा। जानिए कौन-कौन से 5 खिलाड़ी मुंबई के लिए साबित हो सकते हैं तुरुप्प का इक्का:
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल में ये खिलाड़ी होंगे मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप्प का इक्का

2 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में ज्यादा नहीं बोला है। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि रोहित का बल्ला फाइनल में शबाब पकड़े और वो जमकर रन कूटें। रोहित ने इस सीजन में 123 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम को उनसे एक बड़ी विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल में ये खिलाड़ी होंगे मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप्प का इक्का

3 of 6
पार्थिव पटेल - फोटो : IPL
पार्थिव पटेल
मुंबई इंडियंस के लिए पार्थिव ने इस साल लगातार रन बनाए हैं। पुणे के खिलाफ तीनों मैचों में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले पार्थिव से टीम को विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। पार्थिव ने इस सीजन में 136 की स्ट्राइक रेट से 391 रन बनाए हैं। पार्थिव का चल निकलना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

IPL-10: फाइनल में ये खिलाड़ी होंगे मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप्प का इक्का

4 of 6
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या टीम में एक अदद ऑलराउंडर की कमी पूरी करती हैं। हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से ही उपयोगी साबित हो रहें हैं। पांड्या ने इस सीजन में 40 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए हैं। इसके अलावा पांड्या ने 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इस साल उनकी इकोनॉमी भी 8 के करीब रही।
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल में ये खिलाड़ी होंगे मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप्प का इक्का

5 of 6
क्रुणाल पांड्या - फोटो : ipl official web
क्रुनाल पांड्या
एबी डीविलियर्स के लिए हौव्वा बन चुके क्रुनाल पांड्या ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। बल्ले से 139 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले क्रुनाल ने टीम को बड़ी-बड़ी जीत दिलाई है। साथ ही टीम को उम्मीद होगी की अब तक 10 विकेट चटकाने वाले पांड्या एक बार फिर अपना कमाल दिखाएं। इस सत्र मे उनकी इकोनॉमी रेट 7 से भी कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल में ये खिलाड़ी होंगे मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप्प का इक्का

6 of 6
कर्ण शर्मा - फोटो : ipl official web
कर्ण शर्मा
आईपीएल का यह सीजन लेग स्पिनर्स के नाम रहा है। कर्ण शर्मा ने आईपीएल में इस साल 8 मैच खेले और 13 विकेट अपने नाम किए हैं। अपनी लेग स्पिन के जाल में अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को फंसाने वाले कर्ण शर्मा के पास फाइनल में अपना जादू बिखेरना का अंतिम मौका है। कर्ण इस मौके को जरूर भुनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें