आईपीएल हर साल ही कुछ युवा और टेलेंटेड खिलाड़ी देकर जाता है। 2017 के संस्करण में भी युवाओं की प्रतिभा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। किसी ने अपने शानदार शॉट्स से, तो किसी ने अपनी रफ्तार से लोगों को अपना मुरीद बनाया। जानिए वो 11 नाम, जो आने वाले समय टीम इंडिया में दस्तक दे सकता हैं:
विज्ञापन
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
2 of 12
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL
राहुल त्रिपाठी (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)
रांची का यह सलामी बल्लेबाज महाराष्ट्र के लिए घेरलू क्रिकेट खेलता है। अपने पहले ही आईपीएल सीजन में राहुल ने केकेआई के खिलाफ 52 गेंदों में 93 रन बनाए। लंबे शॉट्स खेलने में सक्षम राहुल का स्ट्राइक रेट इस सीजन में 155 का रहा है। राहुल का 10 लाख रुपए में खरीदा गया।
विज्ञापन
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
3 of 12
संजू सैमसन
- फोटो : IPL
संजू सैमसन (दिल्ली डेयरडेविल्स)
संजू सैमसन काफी समय से आईपीएल के दिग्गज बने हुए हैं। राहुल द्रविड़ की तराशे हुए हीरों में से एक सैमसन ने इस साल पुणे के खिलाफ 63 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। भारत के लिए 1 टी-20 मैच खेल चुके सैमसन ने इस साल 144 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
4 of 12
मनन वोहरा
- फोटो : ESPN
मनन वोहरा (किंग्स इलेवन पंजाब)
23 वर्षीय मनन वोहरा ने पंजाब के लिए शानदार खेल दिखाया। सनराइजर्स के खिलाफ 50 गेंदों में 95 रन की पारी खेलकर वोहरा ने दिखा दिया कि वो काफी प्रतिभाशाली हैं। इस सीजन में उनकी स्ट्राइक रेट 155 की थी।
विज्ञापन
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
5 of 12
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स)
इस साल पंत ने दिल्ली के लिए 20 छक्के जड़े, जो सर्वाधिक सिक्स के मामले में उन्हें नंबर 3 पर रखता है। इस साल उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली, वो भी 175 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से। कई लोगों का कहना है कि पंत टीम इंडिया का भविश्य हैं।
विज्ञापन
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
6 of 12
नितीश राणा
- फोटो : IPL
नीतीश राणा (मुंबई इंडियंस)
23 साल के बाएं वर्षीय बल्लेबाज ने लंबे-लंबे शॉट्स खेल कर सभी का दिल जीत लिया। सनराइजर्स के खिलाफ 45 रन और पंजाब के खिलाफ 62 रन की पारी उनकी काबिलियत का प्रमाण है। इस सत्र में उनकी स्ट्राइक रेट 129 की रही।
विज्ञापन
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
7 of 12
इशान किशन
- फोटो : IPL
इशान किशन (गुजरात लॉयंस)
इंडिया के अंडर-19 कप्तान ने अपना छवि निडर पावर हिटर की बना रखी है। इस साल उन्होंने भले ही कोई मैच जिताऊ पारी नहीं खेली, मगर उनकी तूती जरूर बोली। इशान ने इस साल 130 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
8 of 12
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ipl official web
क्रुनाल पांड्या (मुंबई इंडियंस)
अपनी छोटी-छोटी पारियों से टीम को मोटी जीत दिलाने वाले पांड्या बंधु ने गेंद से भी टीम के लिए खास योगदान दिया है। एबी डीविलियर्स के लिए बुरा सपना बन चुके क्रुनाल ने 137 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। साथ ही 6.7 की इकोनॉमी से 10 विकेट भी चटकाए हैं।
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
9 of 12
पवन नेगी, डीडी
पवन नेगी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
पिछले साल दिल्ली द्वारा 8.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए पवन नेगी को इस बार आरसीबी ने लपका। 24 साल के नेगी की टीम तो भले ही फिसड्डी रही हो, मगर उन्होंने 131 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े। उन्होंने 6.04 की इकोनॉमी से 10 विकेट भी चटकाए।
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
10 of 12
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL official web
वॉशिंगटन सुंदर (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)
मात्र 17 साल की उम्र में आईपीएल के सबसे युवा 'मैन ऑफ द मैच' बने वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी ऑफ ब्रेक से कमाल कर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। इस साल उनकी इकोनॉमी 7.12 की रही। सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम किए।
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
11 of 12
संदीप शर्मा
- फोटो : IPL official web
संदीप शर्मा (किंग्स इलेवन पंजाब)
किंग्स के लिए 'स्विंग किंग' संदीप शर्मा ने इस सीजन में 11 विकेट अपने नाम किए। 22 साल के संदीप ने दिल्ली को 67 पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। पावरप्ले के ओवरों में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा।
IPL-10: आने वाले सालों में इन खिलाड़ियों से सजी होगी टीम इंडिया
12 of 12
बासिल थंपी
- फोटो : IPL official web
बेसिल थंपी (गुजरात लॉयंस)
युवा तेज गेंदबाज बेसिल थंपी ने इस साल सभी को खूब प्रभावित किया। उनकी इकोनॉमी भले ही 9 से ऊपर की रही हो, मगर उन्होंने अपने पहली ही सीजन में 12 मैचों 11 विकेट चटकाए।