क्रिकेट 1990 के दशक के बाद काफी बदल गया है। नई तकनीक और नियमों ने क्रिकेट के रंग और ढंग को काफी बदला है। इसका असर खासतौर पर भारतीय उपमहाद्वीप पर पड़ा है। इस दौर में कई बड़े-बड़े दिग्गजों ने अपना डेब्यू किया। करियर की शुरुआत से अब तक यह नाम क्रिकेट जगत में अपनी धाक जमा चुके हैं। ज्यादातर नाम तो अब 22 गज की पिच पर सक्रिय नहीं हैं, मगर कुछ खिलाड़ी अब भी मैदान पर बने हुए हैं। आइए देखते हैं वो 6 खिलाड़ी, जिन्होंने 1990 में अपना डेब्यू किया:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट के मैदान में 1990 के दशक से टिके हैं ये खिलाड़ी
2 of 7
शाहिद अाफरीदी
- फोटो : getty
शाहिद आफरीदी
सदाबहार शाहिद आफरीदी ने 16 साल की उम्र में 1996 में पहला मैच खेला। 16 साल की उम्र में 37 बॉल में शतक जमा कर सनसनी बनने वाले शाहिद अब तक सिर्फ 5 और ही अपने खाने में डाल पाए हैं। ‘बूम-बूम आफरीदी’ के नाम से मशहूर इस प्लेयर ने 397 वनडे में 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। अपने पहले ही टेस्ट में 5 विकेट लेकर इस लेग स्पिनर ने धूम मचा दी थी। हालांकि टेस्ट और वनडे को अलविदा कर चुके आफरीदी अब सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेलते हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट के मैदान में 1990 के दशक से टिके हैं ये खिलाड़ी
3 of 7
शोएब मलिक
- फोटो : getty
शोएब मलिक
पाकिस्तान के लिए ऑफ स्पिनर से ऑलराउडंर बने शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए 1999 में वनडे क्रिकेट में कदम रखा है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में 2001 में पदार्पण करने वाले मलिक ने पहला वनडे 17 साल की उम्र में खेला था। 2001 से ही वो टीम के लिए बड़ा हिस्सा ही बना हुए हैं। गेंदबाज के रूप में आने वाले शोएब मलिक ने बल्ले से ज्यादा योगदान दिया है। कई बार तो उन्होंने ओपनिंग भी की। 17 से की उम्र से लेकर अब तक, उनका करियर 17 साल का हो गया है।
अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट के मैदान में 1990 के दशक से टिके हैं ये खिलाड़ी
4 of 7
रंगना हेरात
- फोटो : getty
रंगना हेरात
21वीं सदी की शुरुआत में रंगना हेरात मुरलीधरन की छाया में रहे। छोटे कद के इस श्रीलंकाई स्पिनर ने इस साल वनडे और टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया, मगर टेस्ट के पिच पर अब भी बने हुए हैं। 39 साल के हेरात ने भी 1999 में अपना डेब्यू किया मगर टीम में जगह पक्की करने के लिए उन्हें मुरली के रिटायर होने का इंतज़ार करना पड़ा। हेरात अब तक 70 टेस्ट में 304 विकेट ले चुके हैं। 23 बार उन्होंने 5 से ज्यादा विकेट मिले हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट के मैदान में 1990 के दशक से टिके हैं ये खिलाड़ी
5 of 7
क्रिस गेल
- फोटो : getty
क्रिस गेल
जमैका के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 1999 में अपना डेब्यू किया। बार-बार बोर्ड के साथ विवाद के बावजूद गेल ने अपना करियर बढ़ाते रहे। क्रिकेट इतिहास में तिहरा शतक जड़ने का गौरव रखने वाले गेल 100 से ज्यादा टेस्ट और 250 से ज्यादा वनडे खेल चुक हैं। हर फॉर्मेट्स में वह 7000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट के मैदान में 1990 के दशक से टिके हैं ये खिलाड़ी
6 of 7
तिलकरत्ने दिलशान
- फोटो : getty
तिलकरत्ने दिलशान
अपने ‘दिलस्कूप’ से पहचान बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने भी क्रिकेट में काफी नाम कमाया। अपने पहले ही मैच में दिलशान ने नाबाद 163 रन बनाए। 1999 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के करियर को दो हिस्सों में बांट सकते हैं। 2009 से पहले यह एक ऑलराउंडर थे, जो मिडल ऑर्डर मे बैटिंग के साथ स्पिन भी करा सकते थे। मगर 2009 के बाद दिलशान श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज बन कर उभरे। 2009 में दिलशान में तीनों फॉर्मेट में 100 सेंचुरी के थे 55.82 की औसत से 2568 रन बनाए।
अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट के मैदान में 1990 के दशक से टिके हैं ये खिलाड़ी
7 of 7
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
हरभजन सिंह
2001 में कोलकाता टेस्ट में हरभजन सिंह हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनर भज्जी फिलहाल टीम से बाहर हैं, मगर टीम को कई बार अपनी फिरकी से मैच जिता चुके हैं। 2015 में अपना आखरी टेस्ट खेलने वाले 36 साल के भज्जी ने इस साल वनडे में वापसी की थी। हालांकि उनके लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं, मगर अश्विन के होते उनका टीम में चयन मुश्किल है। 1998 में डेब्यू करने वाले भज्जी ने टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट लिए हैं।