फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRD मिनिस्ट्री से हटाए जाने पर बोलीं स्मृति ईरानी, कुछ तो लोग कहेंगे...

Wed, 06 Jul 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ani
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। स्मृति ईरानी ने बुधवार को नई जिम्मेदारी को संभाल भी लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर चिर-परिचित मुस्कान थी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ani
स्मृति ईरानी ने कपड़ा मंत्रालय का काम संभालते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जो राह दिखाई मैंने उसका ही पालन किया और आगे भी करूंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कपड़ा मंत्रालय ऊपर उठे, इसके लिए बजट में बड़ा पैकेज दिया गया है। मेरी कोशिश होगी कि मैं इस पर आगे बढ़ सकूं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ani
जब उनसे यूपी विधानसभा चुनाव में उनके रोल को लेकर सवाल किया गया तो स्मृति ईरानी ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

4 of 6
- फोटो : ani
स्मृति ईरानी ने मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए किए गए अपने कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2016 का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके लिए देश के सभी अहम राज्यों से चर्चा की गई। जरूरी बदलाव को लेकर अब नागरिकों से राय मांगी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ani
इससे पहले स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर मानव संसाधन मंत्रालय का पदभार संभालने वाले प्रकाश जावडेकर को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 'प्रकाश जावडेकर जी को शुभकामनाएं।' उन्होंने दो साल के मेरे कार्यकाल में कई गई पहल को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है। आपको बता दें कि बुधवार सुबह नए मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ani
स्मृति ईरानी ने बताया कि उनके शिक्षा मंत्री रहने के दौरान देशभर के स्कूलों में शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से कराया गया। मंत्रालय की ओर से कोशिश की गई कि स्कूलों में मूलभूत जरूरतें पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें