फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये 'भारतीय' खिलाड़ी

Thu, 29 Sep 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की तरह न्यूजीलैंड भी टेस्ट खेलने वाली उन टीमों में से हैं जिसकी ओर से भारतीय मूल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। न्यूजीलैंड की टीम इस समय भारत के दौरे पर है और इस छोटे से देश के लिए भारतीय मूल के 6 खिलाड़ियों को क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने का मौका मिला। 
 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

2 of 8
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
मौजूदा न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो इस समय 4 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं जो राष्ट्रीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन एक न एक खिलाड़ी ब्लैक कैप टीम का हिस्सा जरूर रहता है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3 टेस्ट और 5 वनडे के दौरे पर भारत आई हुई है और उसे पहले टेस्ट में हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

3 of 8
दीपक पटेल - फोटो : getty
दीपक पटेल
दीपक पटेल को 1992 वर्ल्ड कप में ओपनिंग बॉलिंग के लिए जाना जाता है। पूर्व कीवी ऑफ स्पिनर दीपक पटेल का जन्म केन्या में हुआ था। क्रिकेट खेलने का सपना पूरा करने के लिए वह न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए और उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 1987 में डेब्यू किया। उन्होंने कुल 37 टेस्ट मैचों में 1200 रन बनाए और 75 विकेट लिए। इस फिरकी गेंदबाज ने 1987, 1992 और 1996 के वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड की जर्सी पहनी थी।

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

4 of 8
जीतन पटेल - फोटो : getty
जीतन पटेल
न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट, 39 वनडे और 11 टी-20 मैच खेलने वाले जीतन पटेल ने 2005 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। जन्म से ही वेलिंगटन में रहे जीतन ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। जीतन पटेल ने 2013 के बाद से ही काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ दिया था। हालांकि उन्हें भारत का दौरा कर रही न्यूजीलैंड की टीम में फिरकी गेंदबाज मार्क क्रेग के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

5 of 8
इश सोढ़ी - फोटो : getty
इश सोढ़ी
टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में सबको प्रभावित करने वाले इस लेग स्पिनर का जन्म भारत के लुधियाना शहर में हुआ। परिवार के ऑकलैंड में बसने के बाद 23 वर्षीय इश ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। 13 टेस्ट में 35 विकेट झटकने वाले इश टी-20 में भी काफी कामयाब हैं। इश ने 10 टी-20 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। वह इस समय टीम के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

6 of 8
रॉनी हीरा - फोटो : getty
रॉनी हीरा
फिरकी गेंदबाज रॉनी हीरा भी भारतीय मूल के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो न्यूजीलैंड के लिए खेलने का मौका मिला। ऑकलैंड में जन्में रॉनी ने घरेलू क्रिकेट से ही अपनी पहचान सीमित ओवरों के खिलाड़ी के रूप में बना ली थी। कीवी टीम के लिए 15 अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट खेलने वाले रॉनी सिर्फ 29 साल के हैं और शायद अब भी टीम में वापसी की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

7 of 8
तरुण नेथुला - फोटो : getty
तरुण नेथुला
आंध्र प्रदेश के में जन्में लेग स्पिनर तरुण नेथुला 12 साल की उम्र में न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए। हालांकि घरेलू क्रिकेट में फटाफट सफलता पाने वाले तरुण ने जल्द ही नेशनल टीम में अपनी जगह बना ली। साल 2012 सिर्फ 5 वनडे खेलने वाले तरुण को सिर्फ 5 अंतरराष्ट्रीय विकेट ही मिले। 33 साल के इस फिरकी गेंदबाज की टीम में वापसी के दरवाजे लगभग बंद से हो गए हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेले ये भारतीय खिलाड़ी

8 of 8
जीत रावल - फोटो : getty
जीत रावल
बाएं हाथ के गुजराती मूल के बल्लेबाज जीत रावल को ‘ऑकलैंड का राहुल द्रविड़’ कहा जाता है। फर्स्ट क्लास में सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार जीत को इस साल जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरों के लिए भी चुना गया था। हालांकि उन्हें दोनों ही टूर में मौका नहीं मिला और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। जीत को उम्मीद है कि वो जल्द वापसी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें