फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3rd Test Photos: फील्डिंग के दौरान इस तरह खिलाड़ियों में ऊर्जा भरते नजर आए कोहली, शमी के लिए अंपायर से भी भिड़े

Thu, 13 Jan 2022 04:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

मैच के दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 210 रन के अंदर आउट किया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया के पास 70 रन की बढ़त है। विराट कोहली 14 और पुजारा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका पर 70 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन

2 of 9
डग आउट में ताली बजाते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन मैदान पर कप्तान विराट कोहली काफी एक्टिव नजर आए। मैदान पर ऊर्जा की बात करें तो किसी भी खिलाड़ी का विराट की ऊर्जा से मेल कर पाना नामुमकिन है। वह हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं। तीसरे दिन जब कोहली मैदान पर उतरे तो उनकी ऊर्जा देखने लायक थी।

वह मैदान से ही डग आउट में बैठे खिलाड़ियों को टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ताली बजवाते नजर आए। उन्होंने पवेलियन में बैठे खिलाड़ियों को ताली बजाने के लिए कहा। कोहली ने कहा- ताली बजाते रहें (Keep clapping boys, keep clapping)। जवाब में डग आउट में बैठे मोहम्मद सिराज, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव और ईशांत शर्मा टीम को चीयर करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 9
अंपायर से बातचीत करते कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन की शुरुआत में फील्ड अंपायर मरायस इरैसम्स ने मोहम्मद शमी को गेंदबाजी करते वक्त डेंजर जोन में आने के लिए पहली वार्निंग दी। नियम के तहत ऐसी तीन वार्निंग मिलने पर गेंदबाज पूरे टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकता है। इसके बाद रिप्ले में दिखा कि शमी डेंजर जोन में आए भी नहीं थे। यह देखते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अंपायर से भिड़ गए और इस वार्निंग का विरोध किया। 

4 of 9
पुजारा ने कैच छोड़ दिया - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 50वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लगा और फर्स्ट स्लिप में पहुंची। वहां खड़े चेतेश्वर पुजारा ने बावुमा का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद पुजारा के हाथ से गेंद छूटकर मैदान में पड़ विकेटकीपर के हेलमेट में जा लगी। इससे दक्षिण अफ्रीका को बोनस के तौर पर पांच रन भी मिल गए। 
विज्ञापन

5 of 9
उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
केप टाउन टेस्ट में चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका दिया गया। उन्होंने खुद को साबित किया और दो विकेट निकाले। उमेश ने केशव महाराज और रसी वान डर डुसेन को आउट किया। 
विज्ञापन

6 of 9
कोहली कैच लेते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से बावुमा का कैच लिया। शमी ने बावुमा को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 52 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए। 

विराट कोहली 100 कैच लेने वाले भारत के छठे फील्डर बन गए हैं। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के 38वें फील्डर हैं। भारत में कोहली से ज्यादा कैच मौजूदा कोच राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने लिए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
बुमराह पांच विकेट लेने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उन्होंने डीन एल्गर, एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को जेन्सन और लुंगी एनगिडी का विकेट लिया। इस तरह बुमराह ने जेन्सन से पिछले टेस्ट का बदला भी ले लिया। बुमराह ने सातवीं बार एक पारी में पांच विकेट लिए।

8 of 9
गेंद सौंपते गेंदबाजी कोच - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने सभी गेंदबाजों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी गेंदबाजों को साइन की हुई गेंद दी। बुमराह के अलावा शमी और उमेश को दो-दो विकेट मिले। शार्दुल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

9 of 9
पुजारा और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में भारत को जल्दी दो झटके दिए। भारत के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक अग्रवाल 24 रन के स्कोर पर आउट हो चुके थे, लेकिन दूसरी पारी में पुजारा और कोहली ने भारत की पारी संभाली। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया के पास 70 रन की बढ़त है। विराट कोहली 14 और पुजारा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें