फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोज में IPL का रोमांच: शेल्डन जैक्सन की स्टंपिंग से धोनी की याद आई, ब्रावो ने डांस से लूटी महफिल

Sun, 27 Mar 2022 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने  20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 10
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : twitter @ ipl
आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। मैच में केकेआर ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के जरिए भारत में आईपीएल में दर्शकों की भी वापसी हुई। स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में आए थे। मैच में कई रोमांचक क्षण देखने को मिले। ड्वेन ब्रावो के डांस से लेकर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री और उनके अर्धशतक लगाने तक आइए फोटोज में जानते हैं मैच का हाल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
उथप्पा को स्टंप करते शेल्डन - फोटो : twitter @ ipl
केकेआर के विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन ने मैच में रॉबिन उथप्पा को स्टंप कर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी हैरान कर दिया। दरअसल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने उथप्पा को आगे बढ़ता देखकर  जानबूझकर लेग साइड पर गेंद फेंकी। इससे बल्लेबाज शॉट नहीं खेल पाया और बॉल मिस हो गई। इसके बाद विकेटकीपर शेल्डन ने तेजी दिखाते हुए बैटर को स्टंप आउट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 10
धोनी को स्टंप करने की कोशिश करते शेल्डन - फोटो : twitter @ ipl
इससे तेंदुलकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ट्वीट कर जैक्सन की तारीफ की। तेंदुलकर ने लिखा- यह एक शानदार स्टंपिंग थी। मुझे इससे धोनी की याद आ गई। उथप्पा 21 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद भी जैक्सन कई बार एक्शन में दिखे। उन्होंने धोनी को भी एक बार स्टंप करने की कोशिश की, लेकिन धोनी तेजी से अंदर आ गए थे। 

4 of 10
नीतीश के आउट होने के बाद डांस करते ड्वेन ब्रावो - फोटो : twitter @ ipl
मैच के दौरान विकेट मिलने के बाद चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो शानदार डांस करते नजर आए। ड्वेन ब्रावो ने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा को आउट किया और दोनों विकेट के बाद डांस करते नजर आए। उनका जो डांस था, वो उनके नए गाने नंबर वन का स्टेप था। 
विज्ञापन

5 of 10
लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई की ओर से ब्रावो ने तीन विकेट झटके। इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

6 of 10
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : आईपीएल
इस मैच में धोनी ने भी गजब की पारी खेली। वह 38 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी जब स्टेडियम में आ रहे थे, तो उनके सम्मान में पूरे स्टेडियम में धोनी-धोनी की गूंज सुनाई दे रही थी। इसके बाद धोनी ने फैन्स को निराश नहीं किया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया। धोनी पुराने अंदाज में नजर आए, जो कि 2019 के बाद देखने को नहीं मिला था। 
विज्ञापन

7 of 10
आर्यन खान - फोटो : twitter @ ipl
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अपने दोस्तों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। हालांकि, शाहरुख खुद अपनी टीम को जीतते देखने के लिए नहीं पहुंचे थे और न ही उनकी बेटी सुहाना खान स्टेडियम में पहुंची थीं।

8 of 10
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : twitter @ ipl
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी स्टेडियम में नजर आए। इसके अलावा बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली, सचिव जय शाह भी स्टेडियम में नजर आए।

9 of 10
ऋतुराज का विकेट लेने के बाद उमेश यादव - फोटो : twitter @ ipl
केकेआर के उमेश यादव ने दो विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन

10 of 10
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter @ ipl
आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने  20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें