फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsIND: विराट ने विदेशी सरजमीं पर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Mon, 26 Aug 2019 12:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। एटिंगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने विंडीज को 318 रनों के विशाल अंतर से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली ने एक खास कीर्तिमान बनाया। जी हां, कोहली अब विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Sourav Ganguly, virat kohli - फोटो : file photo
गौरतलब है कि विराट से पहले यह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम था। गांगुली ने विदेशी धरती पर कुल 28 टेस्ट मैचों में 11 में जीत दर्ज की थी। विराट ने अब इस मामले में गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।

4 of 6
विराट कोहली
विराट ने अब तक विदेशी धरती पर कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 मैच में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ वह भारतीय कप्तान के तौर पर विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का एक खास मुकाम हासिल कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
वहीं, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने घर के बाहर यानी विदेशी धरती पर 30 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने छह में जीत हासिल की है। वहीं, चौथे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 17 मैचों में पांच में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विराट खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें