रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
चैनल ने दी सफाई
चैनल ने एक बयान में आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह क्लिप 16 मई को वानखेड़े स्टेडियम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान ली गई थी। उस जगह के लिए स्टार स्पोर्ट्स को पहुंचने की इजाजत थी। वीडियो में एक वरिष्ठ खिलाड़ी (रोहित) को अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया था। इस बातचीत का कोई ऑडियो न तो रिकॉर्ड किया गया था और न ही प्रसारित किया गया था। वह क्लिप, जिसमें वरिष्ठ खिलाड़ी को अपनी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड न करने का अनुरोध करते हुए दिखाया गया था, स्टार स्पोर्ट्स की प्री-मैच तैयारियों के लाइव कवरेज में दिखाया गया था। इसके अलावा संपादकीय प्रासंगिकता का अभाव था।
चैनल ने कहा कि वह खिलाड़ियों की गोपनीयता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। चैनल ने कहा- फैंस के सामने खिलाड़ियों की गोपनीयता का सम्मान, खिलाड़ियों का सम्मान, डटकर तैयारी और एक्शन के वीडियो नहीं दिखाने को लेकर चैनल प्रतिबद्ध है। उन्हें अपने एथिक्स के बारे में अच्छे से पता है।