फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Human Calculator: भारत की वह जीनियस महिला, जो दुनियाभर में इंसानी कैलकुलेटर के नाम से थी मशहूर

Mon, 20 May 2024 04:19 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंसानी कैलकुलेटर के नाम से मशहूर थी ये महिला - फोटो : instagram/History Photographed
Human Calculator: हमारे देश में कई ऐसी शख्सियत रही है, जिन्होंने अपने असाधारण कौशल के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। महिलाओं ने भी दुनिया में खूब नाम कमाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही भारतीय महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में इंसानी कैलकुलेटर के नाम से जानी जाती हैं। इतना ही नहीं इस मशहूर मलिला के ऊपर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी है। भारत की पहली प्रसिद्ध महिला गणितज्ञ को बेहतरीन मैथ्स स्किल्स की वजह से 'ह्यूमन कंप्यूटर' नाम दे दिया गया था। महान गणितज्ञ शकुंतला देवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया था। भले ही आज शकुंतला देवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनके कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें वह कठिन से कठिन सवालों का चुटकियों में जवाब देती नजर आती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इंसानी कैलकुलेटर के नाम से मशहूर थी ये महिला - फोटो : instagram/History Photographed
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत पुराना ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला को विदेशी शख्स दो बहुत बड़ी संख्याओं को गुणा करने की चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में महिला सवाल का जवाब कुछ ही सेकेंड में बता देती है, जिसके बाद यह घटना दुनिया भर में मशहूर हुई थी। इसके बाद इस महिला को ह्यूमन कैल्क्यूलेटर कहा जाने लगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
इंसानी कैलकुलेटर के नाम से मशहूर थी ये महिला - फोटो : freepik
यह महिला कोई और नहीं बल्कि शकुंतला देवी ही थीं, जिनकी गणना करने के हुनर को देख कर पश्चिमी देश के लोगों भी हैरान रह गए थे। उन्हें इस बात कर कतई यकीन नहीं था कि कोई इंसान भी ऐसा कर सकता है। शकुंतला देवी का जन्म 4 नवंबर 1939 को बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उनके अंदर याद करने की असाधारण काबिलियत थी। तीन साल की उम्र से ही वो गणनाएं करने लगी थीं। उनका यह हुनर हर किसी को दंग कर देता था।

4 of 5
इंसानी कैलकुलेटर के नाम से मशहूर थी ये महिला - फोटो : freepik
हैरान करने वाली बात ये है कि बचपन में उन्हें कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही यह वीडियो दरअसल, साल 1982 का है, जब उन्होंने पल भर में दो जटिल संख्याओं को गुणा करके पूरी दुनिया को हैरान कर डाला। इस वीडियो में शकुंतला देवी ने 13 अंकों की दो संख्याओं को मात्र 28 सेकेंड में गुणा कर डाला था। इसके बाद ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंसानी कैलकुलेटर के नाम से मशहूर थी ये महिला - फोटो : freepik
देखें वीडियो-
 


इस वीडियो को फिल्हाल इंस्टाग्राम पर historyphotographed अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे 15 लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही 93 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें