फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने कही बड़ी बात, बोले- भारत में सीरीज जीत के बाद बढ़ा हमारा आत्मविश्वास

Wed, 03 Jul 2019 07:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
VIRAT VS AUS
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि भारत में टी-20 सीरीज जीतने से टीम के अंदर यह आत्मविश्वास पैदा हुआ कि वह विश्व कप जीत सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
पैट कमिंस - फोटो : PTI
न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा, 'मुझे लगता है कि भारत में मिली सीरीज जीत, खासकर टी-20 सीरीज जीतने से मुझे यह अहसास हुआ कि हमें विश्व कप में इसका फायदा मिल सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 6
धोनी और केदार
कमिंस ने इस साल 27 फरवरी को बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच का विशेष रूप से जिक्र किया जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 191 रन का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने ग्लैन मैक्सवेल के 55 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 113 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

4 of 6
pat cummins
कमिंस ने कहा, 'बेंगलुरु में मैक्सवेल ने शतक जड़ा और हमने वहां अप्रत्याशित जीत हासिल की। इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला। हमें एक खास टीम की तरह महसूस हुआ। कुछ महत्वपूर्ण जीतों से हमें यह महसूस हुआ है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया आठ मैचों में 14 अंक के साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम है। टीम को एकमात्र हार का सामना भारत के खिलाफ करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम को सितंबर 2017 से फरवरी 2019 के बीच 21 वन-डे में 17 में हार का सामना करना पड़ा था और टीम आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गई थी। कमिंस ने कहा, 'हर कोई अपनी भूमिका को लेकर सहज हैं। हर कोई अच्छी स्थिति में है। हम उसी तरह से खेल रहे हैं, जिस तरह से हम खेलना चाहते हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें