भारत के 900वें वनडे में पदार्पण करने वाले हार्दिक पांड्या ने करियर की बेहतरीन शुरूआत की है। हार्दिक ने अपने पहले वनडे में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और कीवी टीम की कमर तोड़ दी। टी20 इंटरनैशनल खेलने के बाद धर्मशाला में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले पांड्या का गेंदों में पहले से ज्यादा पैना पन नजर आया। वह 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
पदार्पण मैच में बने मैन ऑफ द मैच लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए पांड्या
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty
पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में मार्टिन गप्टिल को पविलियन भेजा। इस ओवर की शुरुआत में गप्टिल ने लगातार तीन चौके लगाए। लेकिन पांड्या ने वापसी करते हुए ओवर की आखिरी गेंद पर गप्टिल को स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया। इसके बाद पांड्या ने न्यूजीलैंड को ने चौथा झटका 11 वें ओवर में दिया। यह उनकी मैच में दूसरी सफलता थी। कोरी एंडरसन को हार्दिक की गेंद पर उमेश यादव ने शानदार तरीके से लपक लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ल्युक रॉन्की अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांड्या ने उन्हें उमेश यादव के हाथों मिड ऑफ पर कैच कराकर पवेलियन वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
पदार्पण मैच में बने मैन ऑफ द मैच लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए पांड्या
3 of 4
हार्दिक पांड्या
यदि पांड्या एक विकेट और हासिल कर लेते तो उनके नाम पदार्पण मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज हो जाता। पांड्या का 3/31 प्रदर्शन किसी भी भारतीय का पदार्पण में चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पदार्पण मैच में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन का भारतीय रिकॉर्ड नोएल डेविड के नाम दर्ज है। नोएल डेविड ने साल 1997 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। पदार्पण में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वरुण ऐरोन के नाम है। ऐरोन ने अपने पदार्पण मैच में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद सुब्रतो बेनर्जी का स्थान आता है। सुब्रतो ने 1991 में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
पदार्पण मैच में बने मैन ऑफ द मैच लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए पांड्या
4 of 4
हार्दिक पांड्या
पांड्या का पदार्पण इसलिए भी यादगार बन गया क्योंकि भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक कपिल देव ने पांड्या को वनडे कैप सौंपी। आज के ही दिन कपिल देव ने 1978 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। अपने पहले मैच में पांड्या मैन ऑफ द मैच चुने गए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले संदीप पाटिल और रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।