फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvIND: टीम इंडिया का लक्ष्य क्लीन स्वीप और कोहली अपने नाम करना चाहेंगे सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 11 Aug 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 53 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। अब शनिवार से श्रीलंका और भारत के बीच पल्लेकल में सीरीज का तीसरा टेस्ट शुरू होगा, जिसमें विराट के नेतृत्व वाली भारतीय टीम घर से बाहर तीन या इससे अधिक मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप करना चाहेगी। आगे की स्लाइड में पढ़िए विराट कौनसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं:
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : the indian express
ऐसा करने पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लेंगे।  भारतीय क्रिकेट के इतिहास को देखते हुए विराट की सेना का क्लीनस्वीप करना अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा, क्योंकि अब तक कोई भारतीय कप्तान विदेशी धरती पर क्लीन स्वीप करने में सफल नहीं हुआ है। 2015 में कप्तान बनने के बाद कोहली ने पहली सीरीज श्रीलंका में खेली और 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती। इसके बाद से उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। भारत ने उनके मौजूदा सीरीज से पहले कोहली के नेतृत्व में लगातार सात टेस्ट सीरीज जीती हैं और अभी वो 8वीं सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। हालांकि, इसे खास बनाने के लिए टीम इंडिया क्लीन स्वीप करना चाहेगी। आगे की स्लाइड में पढ़िए और कौनसे रिकार्ड्स पर है टीम इंडिया की नजरें:
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर 6 जीत दर्ज की है। भारत के पल्लेकल टेस्ट जीतते ही कोहली विदेशी धरती पर अधिक टेस्ट जीत दर्ज करके धोनी को पीछे छोड़ देंगे। धोनी की कप्तानी में भी भारत ने विदेश में खेले 30 मैचों में से 6 मैच जीते थे। जबकि विराट ने करियर के 12वें (विदेश में) टेस्ट में ही धोनी की बराबरी कर ली। विदेश में सबसे ज्यादा मैच जीतने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 11 मैच जीते थे। उधर, श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में भारत और पाकिस्तान बराबरी पर हैं। पाक ने श्रीलंका में 23 में से 8 टेस्ट जीते जबकि भारत ने भी 8 टेस्ट जीते हैं, लेकिन क्लीन स्वीप करने की स्थिति में भारत की जीत की संख्या 9 हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ ओवरऑल (घर-बाहर) जीत के मामले में फिलहाल पाकिस्तान (51 मैच, 19 जीत) भारत से आगे है। वहीं, टीम इंडिया का रिकॉर्ड (40 मैच, 18 जीत) ऐसा है। भारत इससे पहले कभी पल्लेकल में टेस्ट मैच नहीं खेला है। जबकि श्रीलंका ने यहां खेले पांच टेस्ट मैचों में से एक जीता और एक हारा है, जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे। टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर पल्लेकल में एक वन-डे और एक टी-20 मैच खेला है और दोनों में उसने जीत दर्ज की है।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज भारतीय टीम के पास विदेशी धरती में लगातार तीन टेस्ट मैच जीतने का मौका है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम ने विदेशी धरती पर तीन या इससे अधिक टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया है। विराट के पास सुनहरा मौका है कि वो पल्लेकल टेस्ट जीतकर इस विशेष उपलब्धि पर सबसे पहले अपना नाम दर्ज कराएं।
विज्ञापन

5 of 6
टीम इंडिया
भारत ने विदेशी धरती पर एक सीरीज में तीन टेस्ट में जीत दर्ज की थी, तब टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी थे। पटौदी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 1968 में न्यूजीलैंड को उसके घर में 3-1 से टेस्ट सीरीज में हराया था। टीम को इस सीरीज के दूसरे टेस्ट में शिकस्त झेलना पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
इसके बाद 1986 में कपिल देव के नेतृत्व में भी भारत के पास ऐसा मौका आया था। देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में पहले दो टेस्ट में मात दी, लेकिन तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। अगर क्लीन स्वीप की बात की जाए तो भारत ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ ही सीरीज में ऐसा किया है। मगर दोनों देशों के खिलाफ भारत ने एक या दो टेस्ट की सीरीज ही खेली है। बहरहाल, भारत के पास पल्लेकल में जीत दर्ज करने का शानदार मौका है और विराट कोहली इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कराने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें