फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद आज लाहौर में फिर से गुलजार होगा क्रिकेट, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

Sun, 29 Oct 2017 01:43 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : you tube
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहे तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। गौरतलब है कि 2009 के बाद से किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हां, जिम्बाब्वे ने जरूर 2015 में पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन इसे आधिकारिक सीरीज का दर्जा प्राप्त नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
श्रीलंका - फोटो : ICC
बता दें कि 2009 में लाहौर में स्टेडियम जाते समय श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हादसे के बाद बाकी के सभी देशों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था। यूएई के दौरे पर श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी थी, जिसमें सारे मैच हो चुका है। और आखिरी टी-20 रविवार को लाहौर में होना है। 


 


 
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : indian express
साल 2009 में आतंकवादी हमला झेल चुकी श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी और कप्तान दिनेश चांदीमल ने इससे पहले कहा था कि लाहौर जाने के लिये खिलाड़ी आपस में फैसला करेंगे। वहीं, श्रीलंका बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने भी कहा था कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद ही श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान भेजी जाएगी।



 

4 of 7
पाकिस्तानी सेना - फोटो : indian express
बता दें कि इस मैच को लेकर गद्दाफी स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पाकिस्तानी सैनिक इस मैच को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात है। जानकारी के मुताबिक इस बार सुरक्षा को लेकर काफी सावधानी बरती गई है। पाकिस्तान के टूर पर इस बार श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष थिलंगा सुमाथिपला भी दौरे पर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तानी टीम - फोटो : Sportskeeda.com
गौरतलब है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज में पाकिस्तान श्रीलंका को पहले ही 5-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है। वहीं, 2 मैचों  की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने बाजी मारी और पाकिस्तान को 2-0 से मात दी और सीरीज पर कब्जा किया।
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान टीम - फोटो : indian express
अबू धावी में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 18.3 ओवर में 102 रन पर ही ढेर हो गयी। जिसके जबाव  में पाकिस्तान ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर ही 103 रन बनाकर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
वहीं, शुक्रवार को अबू धावी में खेले गए दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 124 रन बनाए। जिसके जबाव में पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में ही 8 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ पाकिस्तान इस सीरीज में 2-0 से आगे है। रविवार को टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें